फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Babu: अभिनेता मोहन बाबू ने पत्रकार पर किया हमला, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 11 Dec 2024 10:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू और उनके बेटे मनोज के बीच चल रही पारिवारिक कलह अब सार्वजनिक हो गई है। इस बीच हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मोहन बाबू एक पत्रकार पर हमला करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
मोहन बाबू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू के जलपल्ली स्थित घर में मंगलवार को जबर्दस्त हंगामा हुआ, जब उनके छोटे बेटे मनोज ने घर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान अभिनेता पर एक वीडियो जर्नलिस्ट पर हमले का आरोप भी लगा।

विज्ञापन

मोहन बाबू ने किया पत्रकार पर हमला

मोहन बाबू के बेटे मनोज मांचू ने जब घर में घुसने की कोशिश की तो वहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर धकेल दिया। टीवी विजुअल्स में यह भी दिखा कि मोहन बाबू ने उस वीडियो जर्नलिस्ट को माइक्रोफोन से मारने की कोशिश की, जो घटना को कवर कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो जर्नलिस्ट को चोटें आईं। 


पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इससे पहले सोमवार को मोहन बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मनोज और उनकी पत्नी ने डर और दबाव के जरिए उनके जलपल्ली स्थित घर पर कब्जा करने की साजिश रची थी। हालांकि, मंगलवार को मनोज ने पत्रकारों से कहा कि वह संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए नहीं, बल्कि आत्मसम्मान के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनका परिवार पुलिस सुरक्षा चाहते हैं और इस मुद्दे पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मुलाकात भी की।

विज्ञापन

मनोज ने आरोपों को बताया बेतुका

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी मनोज ने अपने पिता के खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेतुका, झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया था। मोहन बाबू के बड़े बेटे विष्णु ने कहा कि पारिवारिक समस्याओं का हल निकाला जाएगा। पहले मोहन बाबू की शिकायत पर पुलिस ने मनोज और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


मोहन बाबू ने लगाए ये आरोप

सोमवार को मोहन बाबू ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि मनोज और कुछ असामाजिक तत्वों ने 8 दिसंबर को उनके घर में घुसकर उनकी और उनके कर्मचारियों को धमकाया और उन्हें घर से निकाल दिया था। उन्होंने कहा था कि यह लोग मनोज और उनकी पत्नी के निर्देश पर अवैध रूप से घर में घुसे थे। मोहन बाबू ने पुलिस से अनुरोध किया था कि वह मनोज, उनकी पत्नी और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करें और उन्हें घर से बाहर निकाले। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की थी, ताकि वह बिना किसी डर के अपने घर में प्रवेश कर सकें। 


मनोज ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, पुलिस ने मनोज की शिकायत पर भी एक मामला दर्ज किया, जिसमें उन्होंने 8 दिसंबर को 10 अज्ञात लोगों के उनके घर में घुसने की बात कही थी। मनोज के मुताबिक, जब उन्होंने इन लोगों को देखा, तो वे भागने लगे और इसके बाद उनके साथ झगड़ा हुआ, जिसमें उन्हें चोटें आईं।
Salman Khan: साउथ में तहलका मचाएंगे सलमान खान, इस सुपरस्टार की फिल्म में आ सकते हैं नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें