फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2:  अल्लू अर्जुन ने मां के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, यूजर बोले- सिर्फ मां के सामने झुकता है पुष्पराज

Thu, 12 Dec 2024 12:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों सिनेमाघरों में लगी अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की बंपर सफलता का स्वाद चख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। देश ही नहीं, दुनियाभर में पुष्पराज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के हफ्तेभर में ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की इस बंपर कमाई के बीच अल्लू अर्जुन ने मां के साथ बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

Game Changer: आज 'गेम चेंजर' पर बड़ा अपडेट साझा करेंगे राम चरण, जानें क्या है निर्माताओं की खास योजनाएं

'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्सफ्रेंस में अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मां के चेहरे पर दिखी बेटे की सफलता की खुशी
अल्लू अर्जुन ने आज गुरुवार 12 दिसंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन अपने घर के सामने खड़े हैं। बेटे को सामने देख अभिनेता की मां निर्मला अल्लू उन्हें प्यार से निहार रही हैं। मां के चेहरे पर बेटे की सफलता की खुशी साफ झलक रही है। 

पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेविड वॉर्नर के कमेंट का इंतजार
अल्लू अर्जुन ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'क्या ही सुहानी सुबह है। बहुत बड़ा दिन है और शानदार शुरुआत'। हालांकि, अभिनेता के लिए किस संदर्भ में बड़ा दिन है, इसे लेकर उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। अल्लू के फैंस ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं, 'पुष्पा सिर्फ अपनी मां के सामने झुकता है'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'इस पोस्ट पर हमें डेविड वॉर्नर के कमेंट का इंतजार है'।

पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
यूजर्स ने पूछे सवाल
इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने 'पुष्पा 3' को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'पुष्पा 3 आ रही है क्या?' एक यूजर ने लिखा, 'अब पुष्पा के तीसरे पार्ट का इंतजार है'। एक यूजर ने लिखा, 'रप्पा रप्पा रिकॉर्ड ब्रेक करते रहिए'। अभिनेता के फैंस 'पुष्पा 2' की अपार सफलता पर उन्हें बधाईयां देते दिख रहे हैं।
Kareena Kapoor: पीएम मोदी के साथ मिलकर पूरा हुआ करीना कपूर का सपना, बोलीं- उनके बगल में बैठना...
विज्ञापन

पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हफ्तेभर में इतना हुआ कारोबार
फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर पेड प्रिव्यू को मिलाकर 175.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सात दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 690.54  करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं, दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' को लेकर की गई जेसीबी वाली टिप्पणी पर सिद्धार्थ का यू-टर्न, ट्रोलिंग के बाद पेश की सफाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें