कैंटीन मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
ये बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो कैंटीन मालिक और उसके तीन साथियों ने शब्बीर को पीटा और उसका एक कान भी काटा है। शब्बीर ने सोमवार को इस घटना की शिकायत पुलिस से की। शब्बीर की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन के बचाव में उतरे राम गोपाल वर्मा, भगदड़ की घटना पर कही ये बड़ी बात
इससे पहले भी हो चुके ये बवाल
पुष्पा 2 देखने गए युवक की झड़प का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो मामले सामने आ चुके हैं। इसमें फिल्म देखने गई महिला की सिनेमाघर में मची भगदड़ में मौत गई थी। भगदड़ अल्लू अर्जुन के थिएटर में आने से मची थी, इसके बाद अल्लू अर्जुन ने महिला के परिवार को 25 लाख रुपये देने का एलान भी किया। वहीं, पुष्पा 2 देखने जा रहे एक लड़के की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' देखने की जल्दबाजी में गंवाई जान, ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टकराया 19 वर्षीय युवा
पुष्पा 2 का चल रहा है बॉक्स ऑफिस पर जादू
बात करें 'पुष्पा 2' की तो अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने एक हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। एक सप्ताह के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'जवान', 'पठान', 'एनिमल', 'स्त्री 2' और 'गदर 2' का भी नाम शुमार है।