निर्माताओं का पोस्ट
डीवीवी एंटरटेनमेंट ने एक्स पर OG से प्रकाश राज का लुक शेयर किया है। साथ ही यह भी बताया है कि फिल्म में प्रकाश राज 'सत्या दादा' का किरदार निभा रहे हैं। इस पोस्टर में प्रकाश राज गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में प्रकाश कुछ सोचते नजर आ रहे हैं। उनके लुक की बात करें तो वह मैरून कुर्ते के ऊपर सॉल ओढ़े हुए हैं और आंखों पर नजर का चश्मा लगा हुआ है। इस पोस्टर के ऊपर लिखा है - 'सत्या दादा'।