साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने हैदराबाद में लॉरा विलियम्स से मुलाकात की। लॉरा विलियम्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जिक्र किया। लॉरा विलियम्स की पोस्ट पर जूनियर एनटीआर ने भी रिएक्शन दिया है।
यूएस कौंसल जनरल लॉरा विलियम्स ने की पोस्ट
यूएस कौंसल जनरल लॉरा विलियम्स ने एक ट्वीट में लिखा, ‘ जूनियर एनटीआर का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। अमेरिका में शूट की गई उनकी हालिया फिल्म और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पार्टनशिप, भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों की मजबूती को दिखाते हैं।’ जूनियर एनटीआर ने भी लॉरा विलियम्स की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया, ‘आपसे मिलकर और बातचीत करके अच्छा लगा। तारीफ के लिए शुक्रिया।’
‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में रहे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर साउथ की फिल्मों में चर्चित नाम हैं। हाल ही में वह ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन करने में कामयाब रही है।