फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: पीएम मोदी ने की रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना, सुपरस्टार की पत्नी से फोन पर की बात

Wed, 02 Oct 2024 11:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में फोन के जरिए जानकारी ली है। उन्होंने अभिनेता की पत्नी लता से बात कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी, रजनीकांत, लता - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (2 अक्तूबर) को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अभिनेता की पत्नी लता से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य हाल जाना। साथ ही, पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर कॉमेडी के शौकीनों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, इस दिन आएगा भूल भुलैया 3 का ट्रेलर!


पीएम मोदी ने की फोन पर बात

इस बात की जानकारी तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि पीएम मोदी ने रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए आज लता रजनीकांत से बात की। उन्होंने इस पोस्ट में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री को सर्जरी के बाद रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई और पीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन

KBC 16: 'जया जी को किस हीरो के साथ देखकर आपको होती थी तकलीफ?' आमिर के इस सवाल पर शरमाए शहंशाह


अस्पताल में भर्ती हैं रजनीकांत

73 वर्षीय अभिनेता वर्तमान में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अपने हृदय की मुख्य रक्त वाहिका में समस्या के बाद से भर्ती हैं। रजनीकांत को कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, रोहिणी, दुशरा विजयन, राव रमेश और रमेश थिलक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Hit 3: नानी की फिल्म में हुई इस खूबसूरत अभिनेत्री की एंट्री! 'रॉकी भाई' के साथ पर्दे पर जम चुकी है जोड़ी


इस दिन आएगी वेट्टैयन 

वेट्टैयन को 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म के अलावा रजनीकांत के पास कुली नाम की फिल्म भी है, जिसका निर्देशन सुपरहिट डायरेक्टर लोकेश कनगराज कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सभी स्टारकास्ट का एलान किया गया था। 
Mukesh Khanna: 'शक्तिमान' ने कपिल शर्मा को बताया असभ्य, अवॉर्ड शो में नमस्कार न करने पर भड़के अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें