तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में प्रभास की भी गिनती होती है। उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने में सफल रही थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के जबर्दस्त कलेक्शन के बाद इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गंदगी न फैलाने का किया वादा, वीडियो साझा कर लिया प्रण
पुलिस की वर्दी में दिखेंगे प्रभास
इस फिल्म के बाद प्रभास कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। उनमें से ही एक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म स्पिरिट भी है। इस फिल्म में वह एक दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बड़े पर्दे पर प्रभास को वर्दी में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Nayanthara: पति विग्नेश के जन्मदिन पर नयनतारा ने साझा की खास पोस्ट, प्यार जताते हुए दी शुभकामनाएं
इतना होगा फिल्म का बजट
प्रभास की इस आगामी फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 500 करोड़ के भारी भरकम बजट से तैयार किया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
इससे पहले रिलीज हुई संदीप की फिल्म एनिमल भी बड़े बजट में बनकर तैयार हुई थी। वहीं, स्पिरिट की बात करें तो इसका निर्माण वह टी-सीरीज के साथ मिलकर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पिरिट की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है। प्रभास की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह राजा साब नाम की हॉरर कॉमेडी फिल्म और सलार के अगले भाग में भी नजर आने वाले हैं।
Box Office Collection: द बकिंघम मर्डर्स की हालत पतली, स्त्री 2 का जलवा बरकरार, जानें गोट का हाल