फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: इस तमिल निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं जूनियर एनटीआर, देवरा के प्रचार कार्यक्रम में जताई इच्छा

Wed, 18 Sep 2024 11:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर ने हाल ही में देवरा फिल्म के प्रचार के दौरान तमिल फिल्मों में काम करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वेत्रीमारन अगर उन्हें बुलाते हैं तो वह उनके साथ जरूर काम करेंगे। 
विज्ञापन
वेत्रिमारन, जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम- वेत्रिमारन, जूनियर एनटीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर जल्द ही फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। आरआरआर के बाद से ही उनके फैंस अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार रहे हैं। फिलहाल, वह अपनी इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के तमिल संस्करण के लिए चेन्नई में एक प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान इस फिल्म के लंबे समय तक इंतजार करने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

Diljit Dosanjh: महिला प्रशंसक ने दिलजीत दोसांझ पर लगाए गंभीर आरोप, भेजा कानूनी नोटिस
विज्ञापन


तमिल फिल्मों में काम करने की जताई इच्छा

साथ ही, जूनियर एनटीआर ने फिल्म की कोर टीम का हिस्सा होने पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कलाकारों और क्रू की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने दर्शकों से 27 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंकर फिल्म देखने की अपील की। कार्यक्रम को समापन से पहले जूनियर एनटीआर ने भारतीय सिनेमा के विभिन्न भाषाओं में एकीकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में भाषाएं भले ही अलग-अलग हों, लेकिन ' बाहुबली ' के बाद सिनेमा एकीकृत हो गया है। जब उनसे तमिल फिल्म में अभिनय करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि अगर निर्देशक वेत्रिमारन उन्हें बुलाते हैं तो वे जरूर तमिल फिल्मों में काम करेंगे।

 
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये सितारे

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के अलावा, कलैयारासन, संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर, छायाकार रत्नवेलु, कला निर्देशक साबू सिरिल और निर्देशक कोरतल्ला शिवा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। जूनियर एनटीआर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।  ऋतिक रोशन के साथ वह 'वॉर 2' की में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। देवरा की बात करें तो इस फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गंदगी न फैलाने का किया वादा, वीडियो साझा कर लिया प्रण
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें