फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द राजा साब' के बाद 'स्पिरिट' में नजर आएंगे प्रभास, मुहूर्त में साथ दिखे संदीप रेड्डी वांगा-तृप्ति और चिरंजीवी

Sun, 23 Nov 2025 01:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spirit Shooting: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग को लेकर आज एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसने प्रभास के फैंस को खुश कर दिया है। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'स्पिरिट' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार प्रभास इन दिनों हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं आज प्रभास की अगामी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
विज्ञापन

स्पिरिट की शूटिंग को लेकर बड़ी अपडेट
प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज से शुरू हो चुका है। फिल्म के मुहूर्त समारोह की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं। मुहूर्त पूजा में 'स्पिरिट' की मुख्य टीम मौजूद दिखी। जिसमें चिरंजीवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म की मुख्य कलाकार तृप्ति डिमरी भी मुहूर्त पूजा में शामिल हुईं। हालांकि, मुहूर्त पूजा की इन तस्वीरों में प्रभास नजर नहीं आए।

'स्पिरिट' के बारे में
'स्पिरिट' में प्रभास के अलावा तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति के अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास के फैंस 'स्पिरिट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सामने आया युवासम्राट नागा चैतन्य का धांसू लुक, महेश बाबू ने किया NC24 का टाइटल रिवील
विज्ञापन

प्रभास का वर्कफ्रंट
प्रभास 'द राजा साब' में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रभास 'स्पिरिट', 'कल्कि 2898 एडी 2' और 'सालार 2' जैसी कई फिल्में नजर आएंगे। इसके अलावा वह इन दिनों नई फिल्म 'फौजी' पर भी काम कर रहे हैं। जिसका निर्देशक हनु राघवपुडी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य के जन्मदिन पर शोभिता ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, प्रोटेक्टिव पति के रूप में नजर आए एक्टर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें