फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने किया पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट, साथी कलाकारों के लिए पावर स्टार ने कही यह बात

Sun, 16 Jul 2023 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 पवन कल्याण साईं धर्म तेज के साथ अपनी आगामी फिल्म 'ब्रो' की डबिंग के काम में व्यस्त हैं। अभिनेता की फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण ने चार जुलाई को अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। केवल 12 दिनों में उनके 24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस बीच पावर स्टार ने पहला पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने अपना पहला इंस्टा पोस्ट फिल्म इंडस्ट्री के अपने सह-कलाकारों को समर्पित किया है। इनमें बड़े सितारे, निर्देशक, अभिनेत्री और चरित्र कलाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन

YRKKH: टीवी के इस पॉपुलर शो में होने जा रही काजोल की एंट्री, कोर्ट रूम में जलवा दिखाएंगी द ट्रायल की नोयोनिका

इन सितारों को समर्पित किया पोस्ट
बता दें कि पवन कल्याण साईं धर्म तेज के साथ अपनी आगामी फिल्म 'ब्रो' की डबिंग के काम में व्यस्त हैं। अभिनेता की फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता ने अपना पहला पोस्ट एक वीडियो के रूप में साझा किया है जो चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन, प्रभास, राम चरण, महेश बाबू, विजय और कार्ति जैसे बड़े सितारों को समर्पित है। 

पावर स्टार ने कही यह बात
वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ पवन के अनमोल पलों को दिखाया गया है। वीडियो में इलियाना डी क्रूज, काजल अग्रवाल और निथ्या मेनन जैसे सितारे और ब्रह्माजी, ब्रह्मानंदम और कई अन्य सहायक कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पवन कल्याण ने कैप्शन में लिखा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारा बंधन वैसा ही बना रहेगा और हम एक साथ यादगार यादें बनाते रहेंगे।"
Ranbir Kapoor: एक आदमी ने रणबीर की कार का किया पीछा, जबरन खींची तस्वीरें, इंटरनेट पर छिड़ी सुरक्षा की बहस
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
फिलहाल पवन कल्याण अपनी पार्टी जनसेना के लिए प्रचार में व्यस्त हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही समुथिरकानी की 'ब्रो' में दिखाई देंगे, जो तमिल फिल्म विनोदया सीथम का रीमेक है। इसके अलावा वह कृष जगरलामुडी की हरि हरा वीरा मल्लू, सुजीत की ओजी और हरीश शंकर की उस्ताद भगत सिंह में भी नजर आने वाले हैं।
Suchitra: शादी के बाद पति शेखर कपूर के कहने पर सुचित्रा ने छोड़ी थी एक्टिंग, बोलीं- तलाक के बाद करना पड़ा संघर्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें