फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS2: विदेश तक फैली 'पीएस 2' की दीवानगी, जापान से फिल्म देखने पहुंचे फैंस से कार्ति ने की मुलाकात

Tue, 02 May 2023 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म को लेकर देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबर्दस्त  क्रेज देखने को मिल  रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में जापान से  पीएस 2 देखने के लिए फैंस भारत पहुंचे।
विज्ञापन
कार्ति के साथ जापानी फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोन्नियिन सेलवन 2 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है। यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने यह जानकारी दी कि फिल्म ने 4 दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने पहले ही लाखों प्रशंसकों को आकर्षित कर लिया है और फिल्म दुनियाभर में एक बड़ी सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' को लेकर थरूर और विवेक अग्निहोत्री आमने सामने, निर्देशक ने नेता पर कसा तंज

विदेश से फिल्म देखने पहुंचे फैंस
फिल्म को लेकर देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबर्दस्त  क्रेज देखने को मिल  रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में जापान से  पीएस 2 देखने के लिए फैंस भारत पहुंचे। फिल्म देखने के बाद अभिनेता कार्ति ने इन प्रशंसकों से अपने घर पर मुलाकात की। अभिनेता के साथ जापानी फैंस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है। इस मुलाकात में अभिनेता ने उनके साथ उपहारों का भी आदान-प्रदान किया।
Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का एक्शन से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब सिनेमाघरों देगी दस्तक
विज्ञापन

पीएस 1 ने की थी जमकर कमाई
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रम, तृषा, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, कार्ति, जयम रवि और जयराम जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल पीएस 1 रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ विदेश में भी जमकर कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोन्नियिन सेलवन ने टिकट खिड़की पर 500 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
TMKOC: शैलेश लोढ़ा की शिकायतों पर निर्माता असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें