फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: दर्शन और पवित्रा को लेकर अपराध स्थल पहुंची पुलिस, मौका मुआयना से मिले अहम सुराग

Wed, 12 Jun 2024 05:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस मौका मुआयना के लिए दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा को लेकर अपराध स्थल पहुंची है। जानकारी हो कि दोनों पर रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या का आरोप है। 
 
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा-पवित्रा गौड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल, बीते दिन अभिनेता को रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। बेंगलुरु में पूछताछ के बाद दर्शन को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, आज यानी बुधवार को अभिनेता को मौका-मुआयना के लिए पट्टनगेरे ले जाया गया, जहां अपराध किया गया था। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

दर्शन-पवित्रा की मुश्किलें बढ़ीं 

दर्शन के साथ-साथ उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को भी घटना स्थल पर ले जाया गया। जानकारी हो कि पवित्रा भी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। दर्शन के सहयोगियों निखिल, विनय, कार्तिक और राघवेंद्र को भी पहले घटनास्थल के निरीक्षण के लिए वहां ले जाया गया था। तीनों पर शव को ठिकाने लगाने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 'पवित्रा ने ही दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था। तदनुसार, योजना बनाई गई थी। दर्शन ने अपने फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु की चित्रदुर्ग इकाई को शामिल किया, जिसने रेणुका स्वामी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की। दर्शन ने रेणुका स्वामी को बेल्ट से पीटा। जब वह बेहोश हो गया, तो उसके साथियों ने उसे लाठियों से पीटा। इसके अलावा, उन्होंने उसे एक दीवार के खिलाफ फेंक दिया, जो घातक साबित हुआ, क्योंकि उसकी कई हड्डियां टूट गईं और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


Salman House Firing Case: गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

पांच आरोपी अभी भी फरार 

हाल ही में अभिनेता के प्रशंसक रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में पुलिस ने दर्शन और गौड़ा सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में एक महिला समेत चार और संदिग्ध फरार हैं। दरअसल,  रविवार को चित्रदुर्ग जिले के रहने वाले रेणुका स्वामी नाम के एक शख्स का शव पुलिस को कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन के पास एक नाले में मिला। उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह बात पवित्रा ने दर्शन को बताई और फिर मामला बिगड़ता चला गया। कथित तौर पर पवित्रा और दर्शन बेहद करीबी दोस्त हैं। 

Apna Adda 14: वकालत की पढ़ाई पूरी कर बनी इयागो की एमीलिया, गुवाहाटी की प्राची का सिर्फ दो साल में चमका नाम

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा 

पवित्रा के जरिए आपबीती सुनाए जाने के बाद दर्शन अपने दोस्त विनय को लेकर बेंगलुरु पहुंच गए। कथित तौर पर रेणुका को प्रताड़ित करते हुए उनकी जान ले ली गई। रिपोर्ट तो यह भी है कि आठ आरोपियों ने ये दावा किया कि रेणुका स्वामी पर हमले के दौरान दर्शन वहां मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, रेणुका को लकड़ी के लट्ठों से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, फिर उनके शव को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में नहर में फेंक दिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 302 (हत्या), 120बी (षड्यंत्र) तथा धारा 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें