फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम आपके आभारी हैं’, निर्देशक बुची बाबू सना ने ओटीटी पर ‘पेद्दी’ की आलोचना के बावजूद दर्शकों का जताया आभार

Tue, 14 Jul 2026 10:26 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Buchi Babu Sana: ‘पेद्दी’ के निर्देशक बुची बाबू सना ने फिल्म की सफलता के लिए फैंस का आभार जताया। हालांकि, फिल्म को ओटीटी पर रिलीज के बाद फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जानिए निर्देशक ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
पेद्दी की सफलता पर बुची बाबू सना ने दर्शकों का जताया आभार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' थिएटर्स में रिलीज होने के कुछ दिनों बाद भी चर्चा में बनी हुई है। बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और साउथ इंडिया में उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

विज्ञापन


हालांकि, इसके ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिर से विवाद खड़ा हो गया है। दर्शक जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाए जाने के तरीके और कुछ डायलॉग्स व सीन्स की आलोचना कर रहे हैं, जिन्हें वे आपत्तिजनक मानते हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच डायरेक्टर बुची बाबू सना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'पेद्दी' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और इसके डिजिटल प्रीमियर के बारे में भी बात की।

एक सपना जो अब हमारी जिंदगी का सबसे यादगार सफर है
'पेद्दी' की ओटीटी रिलीज को लेकर हो रही आलोचना के बावजूद डायरेक्टर बुची बाबू सना ने एक्स पर एक नोट लिखकर उन दर्शकों का आभार जताया, जिन्होंने थिएटर्स में फिल्म को सपोर्ट किया। फिल्ममेकर ने एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद। जो एक सपने के तौर पर शुरू हुआ था, वह अब हमारी जिंदगी के सबसे यादगार सफरों में से एक बन गया है। आपके प्यार, तारीफ और अटूट सपोर्ट ने 'पेद्दी' को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बना दिया है।



हम सच में आपके आभारी हैं।’ बुची बाबू साना ने यह भी कहा कि टीम के हर सदस्य ने इस फिल्म को बहुत जोश के साथ बनाया है और लाखों लोगों का इससे जुड़ना ही सबसे बड़ा इनाम है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर जा रहे थे, जो इस बात का सबूत है कि लोगों ने इस प्रोजेक्ट को कितना प्यार दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जान्हवी कपूर के सीन को लेकर हुई आलोचना
'पेद्दी' को कमर्शियल सफलता मिली, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज ने एक बार फिर उन सीन की ओर ध्यान खींचा, जिन पर थिएटर में रिलीज के समय ही बहस हुई थी। दर्शक उन सीन की आलोचना कर रहे हैं, जिनमें राम चरण का किरदार जान्हवी कपूर के किरदार के बारे में बताता है।

साथ ही उस सीन की भी, जिसमें विलेन हीरो के दखल देने से पहले उसके कपड़े उतारने की कोशिश करता है। कई लोग इस तरह दिखाए जाने को चीप  बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें