अभिनेत्री श्रुति हासन ने चेन्नई में अपने होमटाउन के पास एक नया घर ले लिया है। एक्ट्रेस ने इस घर में पारंपरिक तौर पर गृह प्रवेश भी कर लिया है और इसकी झलक भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। श्रुति हासन ने गृह प्रवेश की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
पूजा करती नजर आईं श्रुति हासन
सोशल मीडिया पर श्रुति हासन के गृह प्रवेश के दौरान की कई तस्वीरें वायरल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में श्रुति अपने नए घर में जमीन पर बैठकर पूजा करती हुई दिखीं। तस्वीरों में सेलिब्रेशन के लिए रखी मिठाइयां और उनके नए घर की चाबियां दिखाई दीं।
ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम फैन पेजों पर शेयर की गईं। एक पैपराजी पेज ने भी श्रुति के नए घर की तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में लिखा था, ‘श्रुति हासन जिंदगी के एक खूबसूरत नए अध्याय में कदम रख रही हैं। यह एक्टर-म्यूजिशियन चेन्नई में अपने नए घर में पारंपरिक गृह प्रवेश पूजा के साथ प्यार, आशीर्वाद और नई शुरुआत का जश्न मना रही हैं।’