तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता पवन कल्याण को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म 'ब्रो' में देखा गया था। सुपरस्टार की अभी कई फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं। इसी बीच पवन के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म 'वकील साब' दोबारा रिलीज के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया था और यह 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नए पोस्टर के साथ बड़ा एलान
मूल रूप से 9 अप्रैल, 2021 को कोविड 19 महामारी के चरम के दौरान रिलीज हुई 'वकील साब' लोकप्रिय मांग के कारण वापसी कर रही है। वेणु श्रीराम की 'वकील साब' फिल्म 'पिंक' की तेलुगु रीमेक है। इसमें पवन कल्याण के अलावा निवेथा थॉमस, अंजलि और अनन्या नागल्ला भी मुख्य भूमिका में हैं। वकील साब के निर्माता, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने पवन के एक नए पोस्टर के साथ एक्स पर इसकी घोषणा की।
Mrunal Thakur: माता-पिता की वजह से मृणाल ने ठुकरा दी थीं कई फिल्में, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा
दोबारा सिनेमाघरों में गूंजेगी पावरस्टार की दहाड़
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने कैप्शन में लिखा, 'आइए एक बार फिर सिनेमाघरों में पावरस्टार पवन कल्याण के एक्शन और स्वैग के बेदाग रूप का जश्न मनाएं। वकील साब 1 मई को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी।' फिल्म पहली दफा कोरोना महामारी के बीच 9 अप्रैल, 2021 को रिलीज हुई थी। फैंस ने एक्स पर समाचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टिप्पणी की कि कैसे इस बार कोविड-19 फिल्म को नहीं रोक सकता।
Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का किया एलान
पवन कल्याण का वर्कफ्रंट
अनजान लोगों के लिए, पवन की अपनी राजनीतिक पार्टी 'जनसेना' है, जिसने आंध्र प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन बनाया है। काम के मोर्चे पर, पवन सुजीत की 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। वह कृष की 'हरि हर वीरा मल्लू' और हरीश शंकर की 'उस्ताद भगत सिंह' में भी अभिनय कर रहे हैं।