फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: बेटे मार्क शंकर के साथ सिंगापुर से लौटे पवन कल्याण, एयरपोर्ट का वीडियो वायरल

Sun, 13 Apr 2025 08:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mark Shankar Pawanovich: सिंगापुर में एक हादसे में घायल होने के बाद पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिला है। हाल ही में वह अपने पिता और मां के साथ भारत वापस लौट आए।
विज्ञापन
पवन कल्याण अपने बेटे मार्क शंकर के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर फिल्म स्टार पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर पवनोविच हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे। सिंगापुर में उनके स्कूल में लगी आग की घटना में मार्क को हाथ और पैरों में चोटें आईं। इसके अलावा धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हुई। इस खबर ने पवन कल्याण के प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब राहत की बात ये है कि मार्क की सेहत में तेजी से सुधार हुआ है और वह अपने माता-पिता के साथ भारत लौट आए हैं।

विज्ञापन

Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच किसकी शादी की फोटो साझा कीं? खुश दिखीं अभिनेत्री

 

बेटे के साथ सिंगापुर से हैदराबाद लौटे पवन कल्याण
हादसे की खबर मिलते ही पवन कल्याण तुरंत सिंगापुर रवाना हो गए थे। मार्क को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर करीब से नजर रखी गई। डॉक्टरों की मेहनत और परिवार का प्यार रंग लाया। मार्क ने जल्दी रिकवरी की और बीती रात वह अपने पिता पवन कल्याण और मां अन्ना लेजनेवा के साथ हैदराबाद पहुंचे। 
Actors Body Transformation: गजब के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान कर चुके हैं ये सितारे, घटाया कई किलो वजन

वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
हैदराबाद एयरपोर्ट पर पवन कल्याण को मार्क को गोद में उठाए और अन्ना के साथ बाहर निकलते देखा गया। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन कल्याण को मार्क को गोद में लिए एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर फैंस ने राहत और खुशी जताई है।
विज्ञापन

जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
मार्क की पूरी तरह सेहत सुधरने के बाद अब पवन कल्याण अपनी व्यस्त जिंदगी में लौटने को तैयार हैं। वह जल्द ही आंध्र प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को फिर से शुरू करेंगे। इसके साथ ही उनकी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। इस पीरियड एक्शन ड्रामा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें