Pawan Kalyan: पावरस्टार पवन कल्याण, जो राजनीतिक व्यस्तताओं में व्यस्त थे, अब फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'ओजी' के सेट पर लौट आए हैं। जानिए कब खत्म होगी शूटिंग और शुरू होगा फिल्म का प्रमोशन...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पवन कल्याण अपनी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'ओजी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन की दोनों ही फिल्मों को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आई है, उससे उनके प्रशंसक जरूर खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन
पवन कल्याण के प्रशंसकों में उनकी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर का बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों की फिल्मों की शूटिंग उनकी राजनीतिक गतिविधियों की वजह से रुकी हुई थीं। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, पवन कल्याण आज से अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे और दो दिनों में पवन पहले 'हरि हर वीरा मल्लू' का अपना हिस्सा पूरा कर लेंगे। इसके बाद फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और रिलीज का काम तेजी से होगा। फिल्म का प्रचार भी इस सप्ताह शुरू हो सकता है। शूटिंग की जगह गुप्त रखी गई है, लेकिन पवन की वापसी से फिल्म समय पर आगे बढ़ेगी। उम्मीद है कि शूटिंग के खत्म होते ही फिल्म रिलीज की तारीख और प्रचार से जुड़ी जानकारी जल्द सामने आएगी। इसके बाद पवन 'ओजी' की शूटिंग करेंगे।
'हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 तलवार बनाम आत्मा' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1)
'हरि हर वीरा मल्लू' एक्शन एडवेंचर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने मिलकर कर रहे हैं। फिल्म स्क्रिप्ट जगरलामुडी और साईं माधव बुर्रा ने लिखी है। यह फिल्म महान डाकू वीरा मल्लू के जीवन पर आधारित है। उस फिल्म में पवन कल्याण डाकू की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पवन के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य पर आधारित होगी। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है और इसे मेगा सूर्या प्रोडक्शंस के तहत बनाया जा रहा है।
'दे कॉल हिम ओजी' (OG)
'ओजी', जिसे 'कॉल हिम ओजी' के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजीत द्वारा लिखा और निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पवन के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है। 'ओजी' को 27 सितंबर 2024 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह से फिल्म की रिलीज को अभी स्थगित कर दिया गया है।