फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Babu: फिल्म का प्रचार करने नहीं पहुंचे योगी बाबू, कार्यक्रम में निर्माता का फूट पड़ा गुस्सा

Sat, 03 May 2025 02:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajaana Event: 'गजाना' के प्रचार कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता का गुस्सा योगी बाबू पर फूट पड़ा। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है?
 
विज्ञापन
प्रबादीश सैम्ज, योगी बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियंस में से एक  योगी बाबू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी हंसी-मजाक वाली अदाकारी नहीं, बल्कि एक निर्माता की विवादास्पद टिप्पणी है। रजनीकांत, अजित कुमार, विजय और शिवकार्तिकेयन जैसे सुपरस्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके योगी बाबू के फैंस इस टिप्पणी से नाराज हैं। यह विवाद फिल्म 'गजाना' के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ, जहां निर्माता ने योगी बाबू की प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

Karan Johar: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की बहस पर इस एक्टर से बोले करण जौहर, कहा- ‘हमें बांटा जाता है...'

'गजाना' इवेंट में क्या हुआ?
'गजाना' फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में निर्माता प्रबादीश सैम्ज ने मंच पर योगी बाबू की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "योगी बाबू कहां हैं? वह आज यहां नहीं आए। क्या उन्हें इवेंट में शामिल होने के लिए सात लाख रुपये चाहिए? पहले प्रोफेशनल बनें, इवेंट में हिस्सा लें। आपको अभिनेता बनने का हक नहीं है।" निर्माता की यह तीखी टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। वहीं, सोशल मीडिया पर योगी बाबू के फैंस ने इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
Salman Khan: ठंडे बस्ते में गई सलमान खान की फिल्म 'गंगा राम', फैंस की नाराजगी बनी वजह?

योगी बाबू के फैंस हुए नाराज
योगी बाबू की सादगी और हास्य प्रतिभा ने उन्हें तमिल सिनेमा में एक खास मुकाम दिलाया है। फैंस का कहना है कि निर्माता का यह बयान अनुचित और अपमानजनक था। कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि योगी बाबू ने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में जगह बनाई है और उनकी प्रोफेशनल प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है। इस विवाद ने 'गजाना' फिल्म के प्रचार को भी प्रभावित किया है।

क्या है 'गजाना' की कहानी?
'गजाना' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसे प्रबादीश सैम्ज ने लिखा है। फिल्म का निर्देशित और निर्माण भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में वेदिका और इनिगो प्रभाकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी 'नागा' पत्थर की खोज में निकलता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें जादुई शक्तियां हैं। इस पत्थर तक पहुंचने के लिए उन्हें एक घने जंगल से गुजरना पड़ता है, जहां अनदेखे जीव, खतरनाक बाधाएं और अलौकिक ताकतें उनका पीछा करती हैं।
विज्ञापन

ये कलाकार भी हैं फिल्म में मौजूद
फिल्म में चांदिनी, हरीश पेराडी, दिवंगत अभिनेता प्रताप पोथन, सेंद्रायन, विजी, नाइफ नरेन, वेलु प्रभाकरन, राजेश, देवा, नित्या और पूजा शंकर जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में हैं। फोर स्क्वायर स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत अचु राजमणि ने दिया है, जबकि फिल्म में सिनेमैटोग्राफी गोपी दुरैसामी और विनोद जेपी ने की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें