फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSMB29: एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म की कास्ट पर लगी पक्की मुहर, ओडिशा की डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

Thu, 13 Mar 2025 11:17 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों साउथ के नामी डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी आने वाली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर निर्देशक ने अब तक मीडिया को पक्की जानकारी नहीं दी है। वह बहुत ही गुपचुप तरीके से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की स्टार कास्ट की पुष्टि ओडिशा के एक मंत्री ने सोशल मीडिया पर की है।
विज्ञापन
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवति परिदा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें वह एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग के बारे में बता रही हैं, यह शूटिंग ओडिशा के कोरापुट के जंगलों में हो रही है। इस पोस्ट में वह फिल्म के तीनों कलाकारों के नाम भी लिख रही हैं। जिससे यह बात अब पक्की हो चुकी है कि फिल्म  ‘एसएसएमबी29’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक अहम किरदार में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट 
प्रवति परिदा अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘पहले मलकानगिरी में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग हुई। अब मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली अपनी आने वाली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग दक्षिण भारतीय कलाकार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ कोरापुट में कर रहे हैं। इस फिल्म में ओडिशा की सुंदरता दिखेगी। इससे ओडिशा के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।’ इस पोस्ट के बाद ही राजामौली की फिल्माें के कलाकारों पर अब पूरी तरह से मोहर लग गई है।

ये खबर भी पढ़ें:SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ली इतनी मोटी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान 

पिछले दिनों लीक हुई फिल्म की तस्वीरें 
निर्देशक एसएस राजामौली हमेशा ही अपनी फिल्मों की शूटिंग बहुत गुपचुप तरीके से करते हैं, उनके सेट पर फोन भी बैन होते हैं। साथ ही कलाकारों को भी फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन हाल ही में फिल्म ‘एसएसएमबी29’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं। इसके बाद से ही कोरापुट के शूटिंग सेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

ये खबर भी पढ़ें:SSMB 29: राजामौली की फिल्म की शूटिंग के लिए ओडिशा पहुंचीं प्रियंका, एयरलाइन क्रू के साथ पोज देती आईं नजर 

फिल्म की कहानी का भी हुआ अंदाजा
फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की कहानी के बारे में भी कुछ जानकारी हासिल हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म की कहानी में काशी (उत्तर प्रदेश) की भी अहम भूमिका है। ऐसा लगता है कि राजामौली अपनी फिल्म में कोई पौराणिक संदर्भ भी रखने वाले हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें