फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth: सामंथा करेंगी अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म में कैमियो, दूसरी बार पर्दे पर साथ आई अभिनेत्रियां

Wed, 12 Mar 2025 11:22 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा रूथ प्रभु दक्षिण भारतीय फिल्मों में अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार करने के लिए जानी जाती हैं। ओटीटी पर भी एक्शन सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के जरिए उन्होंने दर्शकों को चौंकाया है। जल्द ही सामंथा एक दक्षिण भारतीय फिल्म में कैमियो रोल करेंगी। 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही सामंथा रूथ प्रभु अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘परधा’ में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में कैमियो करेंगी। इस मिस्ट्री फिल्म को  प्रवीण कंदरेगुला निर्देशित कर रहे हैं। क्या होगा फिल्म में सामंथा रूथ का रोल, जानिए? 

विज्ञापन


क्लाइमैक्स में शामिल होगा सामंथा का कैमियो 
दक्षिण भारतीय फिल्म ‘परधा’ में मुख्य किरदार तो अनुपमा परमेश्वरन का है। लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में सामंथा रूथ के किरदार को रखा गया है। उनके किरदार के बारे में स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में सामंथा का कैमियो एक खास मौके पर दिखाई देगा, जिससे कहानी का रूख ही बदल जाएगा। फिल्म ‘परधा’ से पहले भी सामंथा और अनुपमा परमेश्वरन ने फिल्म ‘ए…आ..’ में साथ काम किया था।

ये खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, फोटो देख यूजर्स ने की तारीफ

निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में सामंथा 
सामंथा अपने करियर को लेकर ही खबरों में नहीं बनी हुई हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले दिनों उनका नाम राज निदिमोरू से जोड़ा गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सामंथा और राज, डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। राज निदिमोरू के साथ सामंथा ने 'सिटाडेल: हनी बनी' (2024) सीरीज में काम किया था। राज बतौर मेकर इस सीरीज से जुड़े हुए थे और सामंथा रूथ ने इसमें अभिनय किया था। 

ये खबर भी पढ़ें:Samantha Ruth Prabhu: फिल्में हैं पहला प्यार, लव लाइफ के बारे में क्या बोलीं सामांथा रुथ प्रभु?

निर्माता के तौर पर अलग सोच रखती हैं अभिनेत्री 

विज्ञापन

सामंथा रूथ अभिनय करने के अलावा बतौर निर्माता भी सक्रिय हैं। लेकिन बाकी निर्माताओं से अलग सामंथा ने एक बड़ा कदम उठाया है। अभिनेत्री ने घोषणा की है कि उनके प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली फिल्म में सभी लोगों को समान वेतन मिलेगा। अभिनेत्री ने साल 2023 में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें