फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nithiin: नितिन ने पत्नी शालिनी कंडुकुरी के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा खास नोट

Tue, 07 Jan 2025 04:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेता नितिन की पत्नी शालिनी कंडुकुरी का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर नितिन ने अपनी प्यारी पत्नी के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ ही एक खास नोट लिखकर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं
 
विज्ञापन
पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नितिन - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार नितिन इन दिनों अपनी फिल्म रॉबिनहुड को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वेंकी कुदुमुला द्वारा निर्देशित एक्शन-कॉमेडी की रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है अभी तक कोई नई रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच नितिन ने अपनी पत्नी शालिनी को जन्मदिन की बेहद ही खास बधाई दी।
विज्ञापन

पत्नी के लिए नितिन का स्पेशल पोस्ट
नितिन ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी शालिनी के साथ एक रोमांटिक पल शेयर किया है। अभिनेता ने उनके जन्मदिन के मौके पर उनके गाल पर किस करते हुए एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, "मेरी एकमात्र प्यार शालिनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

प्रशंसकों ने दी खास तरीके से शुभकामनाएं
नितिन की यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अब उनके प्रशंसक भी शालिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई प्रशंसकों ने लाल रंग के दिल वाले इमोजी बनाकर शामिनी और नितिन के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया। तो कुछ प्रशंसकों ने खास तरह के वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक प्रशंसक ने लिखा, 'क्यूटीज', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे वादिना..', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'परफेक्ट पिक्चर।'
 
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आ सकते हैं नितिन
नितिन निर्देशक वेणु श्रीराम के साथ थम्मुडु पर भी काम कर रहे हैं। दिल राजू द्वारा निर्मित यह फिल्म अप्रैल 2025 या उसके बाद रिलीज हो सकती है। नितिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे पर फिल्म थामुडु का एलान किया था। इस फिल्म से उन्होंने अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया। फिल्म थामुडु में एक्टर अपने फर्स्ट लुक में ट्रक भाला लिए बैठे हैं और एक महिला इस ट्रक को चला रही हैं और कई महिलाएं ट्रक के अंदर दिख रही हैं। नितिन ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट थामुडु से मेरा एक्सक्लूसिव फर्स्टु लुक, तैयार हो जाएं आपकी उम्मीदों से भी परे के एक ना भुला पाने वाले एक्सपीरियंस के लिए, इस फिल्म को मैं श्रीरान वेनू, दिल राजू और श्री वेंटकटेश्वरा क्रिएशन के साथ बना रहा हूं।''
Amitabh-Rani-Black: अमिताभ बच्चन-रानी मुखर्जी की 'ब्लैक' का तुर्की भाषा में बन चुका है रीमेक? जानिए पूरी अपडेट 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें