फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: कब डेब्यू करेंगे पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन? जानें चचेरे भाई राम चरण ने क्या कहा

Tue, 07 Jan 2025 02:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan: राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में वह ‘अनस्टॉपेबल विद एनबीके सीजन 4’ में पहुंचे थे। इसका प्रसारण 8 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
पवन कल्याण, अकीरा नंदन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘गेम चेंजर’ की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। राम चरण के फैंस उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार रहे हैं। फिल्म को लेकर लगातार हो रही बात के बीच हाल ही मे राम चरण नंदमुरी बालकृष्ण के शो में  उनके चचेरे भाई और पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन के फिल्मी दुनिया में कब कदम रखने को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। 

विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' के कार्यक्रम से लौटते समय दो फैंस की हुई मौत, पवन कल्याण-दिल राजू करेंगे आर्थिक मदद

फिल्मों में कब डेब्यू करेंगे अकीरा नंदन?
'गेम चेंजर' की रिलीज से पहले राम चरण अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए ‘अनस्टॉपेबल विद एनबीके सीजन 4’ में पहुंचे थे। बालकृष्ण ने शो में जब सवाल किया कि क्या अकीरा नंदन अपने पिता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ से डेब्यू करेंगे?  राम चरण ने इस सवाल का जवाब दिया, लेकिन दर्शकों को जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 
Game Changer: मुश्किल में पड़ी राम चरण की 'गेम चेंजर', इस राज्य में फिल्म की रिलीज पर मंडराए संकट के बादल

इस दिन मिलेगा जवाब
दरअसल, इस एपिसोड को 8 जनवरी, 2025 को शाम सात बजे 'अहा' पर प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में यह सवाल अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या आकीरा नंदन जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे।
विज्ञापन

गेम चेंजर से शंकर और राम चरण को काफी उम्मीदें
‘गेम चेंजर’ शंकर और राम चरण, दोनों के करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण फिल्म है। इंडियन 2 के फ्लॉप होने के बाद शंकर इस फिल्म से दमदार वापसी करने की कोशिश में हैं। वहीं राम चरण भी आचार्य के बाद इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें