फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Tamil Movies: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये आगामी तमिल फिल्में, नेटफ्लिक्स ने किया एलान

Wed, 17 Jan 2024 04:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस बात की जरिए दी है। इन नौ फिल्मों की घोषणा से तमिल सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
इंडियन 2, थंगालान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। फैंस को इन फिल्मों का लंबे समय से इंतजार है। थिएटर के बाद इन फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा। हाल ही में पोंगल के शुभ अवसर पर नेटफ्लिक्स ने 2024 के लिए नौ फिल्मों का एलान किया है, जो बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाएंगी। 

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: बुद्ध के अंतिम दिनों के रहस्य अब होंगे उजागर, नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी की हैट्रिक

नौ फिल्मों से होगा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन
इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। इन नौ टाइटल्स की घोषणा से तमिल सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। फैंस घर बैठे इन शानदार फिल्मों का आनंद लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में अजित की विदामुयार्ची से लेकर शिवकार्तिकेयन की अगली फिल्म के अलावा कमल हासन अभिनीत इंडियन 2 का नाम भी शामिल है।

साउथ कंटेंट की बढ़ी लोकप्रियता
आगामी फिल्मों के बारे में विवरण साझा करते हुए मोनिका शेरगिल, उपाध्यक्ष- कंटेंट, नेटफ्लिक्स ने कहा, "पोंगल के त्योहारी उत्साह को बढ़ाते हुए हम तमिल इंडस्ट्री के बेहतरीन मनोरंजक फिल्मों की एक आशाजनक लाइनअप साझा करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले साल लियो, थुनिवु और मामन्नन जैसी फिल्में भारत और दुनियाभर में हमारे दर्शकों को पसंद आईं। नेटफ्लिक्स पर साउथ कंटेंट देखने में साल दर साल 50% की वृद्धि हुई है और इन नई फिल्मों के साथ, हम आपको और शानदार अनुभव देना का वादा करते हैं।"
PM Modi: अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे पीएम, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीष
विज्ञापन

आगामी नौ फिल्मों की सूची इस प्रकार है-
प्रोडक्शन कंपनी फिल्म भाषाएं
लाइका प्रोडक्शंस विदामुयार्ची तेलुगु, मलयालम, कन्नड़
एजीएस एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड कॉन्जुरिंग कन्नप्पन तेलुगु, मलयालम, कन्नड़
ड्रीम वारियर पिक्चर्स कन्निवेदी तेलुगु, मलयालम, कन्नड़
पैशन स्टूडियो महाराजा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
पैशन फिल्म फैक्ट्री, द रूट रिवॉल्वर रीता तेलुगु, मलयालम, कन्नड़
सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया प्रा. लिमिटेड शिवकार्तिकेयन 21 तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
एसएनएस प्रोडक्शंस एलएलपी सोरगावासल तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
स्टूडियो ग्रीन थंगालान तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
लाइका प्रोडक्शंस इंडियन 2 तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें