फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netflix 2023: नेटफ्लिक्स पर 2023 में रहेगा तेलुगू फिल्मों का बोलबाला, प्लेटफॉर्म ने जारी की पूरी लिस्ट

Sat, 14 Jan 2023 09:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'नेटफ्लिक्स' ने अपेन दर्शकों को सरप्राइज देते हुए प्लेटफॉर्म पर इस साल रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स पर 2023 में रिलीज होंगी 16 तेलुगू फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले पूरे सालभर सिनेमाघरों पर दक्षिण भारतीय फिल्मों का राज रहा। इनमें छोटे-बड़े दोनों ही बजट की फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनकी कहानी को लोगों ने सलाम किया। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इन साउथ फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, इसके साथ ही इनके कारण बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को जनता ने आइना भी दिखाया। 'केजीएफ चेप्टर-2' हो..'आरआरआर' हो...या फिर 'कांतारा' साउथ की ज्यादातर फिल्मों की कमाई ने बॉक्स ऑफिस का कांटा हिला डाला था। ऐसे में अब सभी की नजरें इस साल रिलीज होने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों पर है। इसी बीच अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे ओटीटी की दुनिया में गहमागहमी बढ़ने के पूरे आसार हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने आज पूरे सालभर में प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। चलिए जानते हैं 2023 में हमें नेटफ्लिक्स पर कौन-कौन सी तेलुगू फिल्में देखने को मिलेंगी..  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्में - फोटो : social media
दुनियाभर के टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक 'नेटफ्लिक्स' ने 2023 के लिए प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली 16 फिल्मों की घोषणा की है। इन सभी फिल्मों के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदे जा चुके हैं। लिस्ट में शामिल सभी फिल्में थिएटर पर रिलीज होने के बाद दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होंगी। दर्शक इन फिल्मों को सिनेमाघरों के बाद 'नेटफ्लिक्स' पर अपने घर की  कुर्सी पर आराम से बैठकर फिर से देख सकेंगे।
Huma-Anurag: हुमा ने अनुराग पर लगाया चोरी का आरोप! फैंस की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम, जानिए क्या है पूरा माजरा

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्में - फोटो : social media
आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर, 'नेटफ्लिक्स' ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर 16 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। लेकिन अभी इन फिल्मों की और अन्य जानकारी जैसे रिलीज डेट, टाइम प्लेटफॉर्म द्वारा नहीं साझा की गई है। दरअसल, पिछले साल साउथ की 'आरआरआर', 'श्याम सिंघा रॉय', 'पहले सुंदर निकी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इन सभी फिल्मों को दुनियाभर में बहुत प्यार मिला था। ऐसे में नेटफ्लिक्स के सभी प्रशंसक यह देखने के लिए उत्साहित थे कि इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके लिए क्या पेश करने वाला था। दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए 'नेटफ्लिक्स' ने यह लिस्ट साझा की है, जो प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
No Entry 2: कई सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल बनाने की तैयारी में बोनी कपूर, 'नो एंट्री 2' पर दिया यह बड़ा अपडेट
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्में - फोटो : social media
यहां देखें 16 फिल्मों की लिस्ट
निर्माण कंपनी फिल्म का नाम किस-किस भाषा में होंगी रिलीज
एक एंटरटेनमेंट्स भोला शंकर तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
मैत्री मूवी मेकर्स अमीगोस तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
मैत्री मूवी मेकर्स और क्लैप एंटरटेनमेंट मीटर तेलुगू,
स्टूडियो ग्रीन बड्डी तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़

सितारा एंटरटेनमेंट/ फॉरच्यून फोर सिनेमा

बुट्टा बोम्मा

तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
सितारा एंटरटेनमेंट/ श्रीकारा स्टूडियोज पीवीटी 04 तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
सितारा एंटरटेनमेंट/ श्रीकारा स्टूडियोज/ फॉरच्यून फोर सिनेमा टिल्लू स्क्वैर तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमा दसारा तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमा
प्रोडक्शन नंबर-6
तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
पीपल मीडिया फैक्टरी / अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स धमाका तेलुगू
यूवी क्रिएशन्स कार्तिकेय  तेलुगू
यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन नंबर-14 तेलुगू
जीए 2 पिक्चर्स/ अल्लू अरविंद प्रेजेंट्स/ सुकुमार राइटिंग्स 18 पेजिस तेलुगू
श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा एलएलपी
वीटी 12 तेलुगू

श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा एलएलपी / सुकुमार राइटिंग्स
वीरूपक्ष
तेलुगू
हरिका और हसीन क्रिएशंस

एसएसएमबी 28
तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें