फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCW ने दी नोरा फतेही को आखिरी चेतावनी, आयोग के सामने खुद को पेश करने के दिए निर्देश; जिम्मेदारों को दी ये सजा

Tue, 07 Apr 2026 05:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Song Controversy: फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद में नया अपडेट सामने आया है। अब ‘नेशनल कमिशन फॉर विमन’ (NCW) ने नोरा फतेही को आयोग के सामने खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया है।

विज्ञापन
नोरा फतेही 'सरके चुनर तेरी सरके' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर मार्च में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे, लेकिन इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर काफी विवाद हुआ। लोगों का कहना था कि गाना ज्यादा वल्गर और आपत्तिजनक है।

विज्ञापन


27 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
मामला इतना बढ़ गया कि ‘नेशनल कमिशन फॉर विमन’ (NCW) ने नोरा फतेही, संजय दत्त और अन्य लोगों को नोटिस भेज दिया। आयोग ने गाने में अश्लीलता और महिलाओं की छवि को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आयोग ने अगली सुनवाई की तारीख 27 अप्रैल 2026 तय की है। इससे पहले 6 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई हुई थी, जिसमें नोरा फतेही की ओर से उनके वकील पेश हुए थे। हालांकि, आयोग ने वकील की सफाई को स्वीकार नहीं किया और नोरा को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : X

NCW ने सुनाई ये सजा
सुनवाई के दौरान गीतकार रकीब आलम, फिल्म के डायरेक्टर प्रेम और केवीएन प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि गौतम के एम और सुप्रीथ आयोग के सामने पेश हुए। आयोग की सदस्य ने गाने के लिरिक्स पर चिंता जताते हुए कहा कि ये महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। साथ ही यह दलील भी खारिज कर दी गई कि उन्हें गाने के शब्दों का मतलब नहीं पता था।

NCW ने इस गाने के आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर खुद संज्ञान लिया था। आयोग की चेयरपर्सन विजया किशोर राहतकर की अध्यक्षता में हुई इस सुनवाई में साफ कहा गया कि अब नोरा फतेही को खुद आकर अपना पक्ष रखना होगा।

NCW के मुताबिक, सभी संबंधित लोगों ने लिखित में माफी मांगी और माना कि इस गाने का समाज पर गलत असर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले तीन महीनों तक वे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे और इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें