फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं मौत की सजा के खिलाफ हूं…' हिरासत में निधन के मामले में 9 पुलिसकर्मियों की सजा पर ऐसा क्यों बोले कमल हासन?

Tue, 07 Apr 2026 02:13 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan: कमल हासन ने हिरासत में मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता कमल हासन अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले को अहम बताया है, मगर साथ ही मौत की सजा के प्रति अपने निजी विरोध को भी दोहराया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह मामला जून 2020 का है। पुलिस ने थूथुकुडी जिले के साथनकुलम कस्बे में जयराज और बेनिक्स को हिरासत में लिया था। इल्जाम था कि दोनों ने कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन किया था। बाद में उन्हें हिरासत में रहते हुए यातनाएं दी गईं। पुलिस हिरासत में ही उनकी मौत हो गई।

हिरासत में मौत के मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई। एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, अब एक विशेष अदालत ने नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
मौत की सजा के खिलाफ कमल
कमल ने पीड़ितों के परिवार, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जांच अधिकारियों की इसलिए तारीफ की क्योंकि इनकी बदौलत इंसाफ मिला। हालांकि, उन्होंने मौत की सजा के खिलाफ अपने वैचारिक रुख को बरकरार रखा।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कमल हासन ने कहा 'उन लोगों की तरफ से किए गए जुल्मों के बारे में सोचना भी दिल दहला देने वाला है, जिन पर जनता की रक्षा करने की जिम्मेदारी थी।'

उन्होंने आगे लिखा 'व्यक्तिगत तौर पर, मैं मौत की सजा के खिलाफ हूं। मेरा मानना है कि जो लोग जघन्य अपराध करते हैं, उन्हें बिना किसी रियायत के आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए और उनसे कठोर श्रम करवाया जाना चाहिए। मैं उन 9 लोगों के परिवारों के बारे में सोचता हूं, जिन्हें फांसी की सजा सुनाई गई है। ऐसे अमानवीय कृत्य करके, उन्होंने अपने ही परिवारों को कितनी बड़ी सजा दी है, जबकि उनके परिवार के लोग किसी भी पाप के दोषी नहीं हैं?'

11 दिनों में बने 'धुरंधर 2' के 14 गाने, शाश्वत सचदेव की रफ्तार देख हैरान हुए आदित्य धर; तारीफ करते हुए लिखी ये बात

विज्ञापन

कमल हासन का काम
काम की बात करें तो, कमल हासन आखिरी बार मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आए थे। वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें रजनीकांत के साथ बहुप्रतीक्षित ‘KH x RK’ शामिल है। वह ‘विक्रम 2’ का भी  हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें