मैथ्री मूवी मेकर्स फिल्म प्रोडक्शन कंपनी अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। कंंपनी के बैनर तले बनी फिल्म रंगस्थलम और श्रीमंथुडु जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक सोमवार की सुबह से ही आईटी विभाग के अधिकारी कंपनी के ऑफिस पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रेड के लिए अलग-अलग राज्यों से अधिकारी हैदराबाद पहुंचे हैं। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की तरफ से इस रेड को लेकर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, 10 साल बाद पिता बनेंगे RRR अभिनेता