फिल्म में क्या था किरदार?
'केजीएफ' के फैंस को पहले पार्ट में दिखाए गए एक अंधे बुजुर्ग का किरदार जरूर याद होगा, जिसे माइन के वर्कर्स मौत के घाट उतारने के लिए ले जाते हैं। तब रॉकी बुजुर्ग को बचाता है और माइन में काम कर रहे वर्कर्स के मन से गार्ड्स का डर भी निकाल देते है,जो उन पर जुल्म करते हैं। इस सीन के बाद ही फिल्म की कहानी नया मोड़ लेती है। इस अंधे बुजुर्ग का किरदार कृष्णा जी राव ने ही निभाया था।
Box Office Report: 'दृश्यम 2' की दहाड़ के आगे नहीं चला 'भेड़िया' का खौफ, बजट निकाल पाएगी 'एन एक्शन हीरो'?
केजीएफ के बाद बढ़ी लोकप्रियता
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा जी राव ने अपने करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन 'केजीएफ' के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई और पहला पार्ट आने के बाद उन्होंने लगातार 30 फिल्मों में काम किया। वहीं, कुमार द्वारा निर्देशित की गई कॉमेडी फिल्म नैनो नारायणपुर में मुख्य अभिनेता थे। यह फिल्म तेलुगु में भी बन रही है।