द पैराडाइज की ट्रोलिंग पर क्या बोले नानी?
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद फिल्म को काफी क्रिटिसिज्म और ट्रोलिंग मिली है। अब एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए इन ट्रोलिंग्स पर रिएक्शन दिया है।
जो कमियां बताई हैं, उनसे मैंने सीखा भी है
नानी ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने आप सभी के रिएक्शन देखे हैं। मुझे आपका सारा प्यार मिला और मैंने आपके मजेदार ट्रोल्स का भी उतना ही आनंद लिया। इस बात से मेरा दिल खुश है कि दर्शकों ने फिल्म को अपना लिया है। साथ ही आलोचकों और रिव्यू करने वालों ने जो कमियां बताई हैं, उनसे मैंने सीखा भी है।'
अभिनेता ने आगे दर्शकों के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'हर चीज के लिए धन्यवाद, मैं बस इतना ही कह सकता हूं।'
फिल्म 'द पैराडाइज'
- फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
नानी ने दर्शकों का जताया आभार
नानी ने फिल्म बनाने में लगी मेहनत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'हमने ‘द पैराडाइज’ को आपको एक अलग अनुभव देने के लिए बहुत मेहनत और पसीने से बनाया है। अब यह फिल्म आपकी है, आप इसे सेलिब्रेट और जज करें।'
आखिर में नानी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और उन्हें मिले प्यार के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और उन्हें मिला प्यार देखकर वह खुद को बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं।
नानी का पोस्ट-
द पैराडाइज
- फोटो : X NameisNani
‘द पैराडाइज’ के बारे में
- ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है।
- इसे एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले रिलीज किया गया है।
- फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज हुई है।
- फिल्म में नानी, राघव जुयाल के अलावा मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे और संपत राज अहम भूमिकाओं में हैं।
- ‘द पैराडाइज’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
ये भी पढ़ें- लालबागचा राजा: शाहरुख-रणवीर से अनन्या तक, इस साल मुंबई के राजा के दर्शन करने पहुंचे ये सितारे; देखें तस्वीरें