साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष ने शिवगंगा जिले के मरनाडू करुप्पनसामी मंदिर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'डी56' की पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ फिल्म की कास्ट भी मौजूद थी। इस अपकमिंग फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में हैं। इसे तमिलरासन पचामुथु डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने पहले 'लबर पांडु' का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
पूजा करने के साथ अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जब अभिनेता पूजा के लिए मरनाडू करुप्पनसामी मंदिर पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर
आज ही मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है।
पोस्टर में एक दरवाजा दिख रहा है, जिस पर बहुत सारी घंटियां लगी हैं।
दरवाजे के बीचों-बीच एक खिड़की है, जिसमें सलाखों के पीछे से संभवत: धनुष झांक रहे हैं।
इस फर्स्ट लुक पोस्टर में वह पंडित जैसे किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
'रायन' के लिए धनुष को मिला सम्मान
मंगलवार को धनुष को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दो सम्मान मिले। अभिनेता, निर्माता और निर्देशक को दो नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस समारोह में अवॉर्ड्स दिए, जो पहली बार नई दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया था।
धनुष को 'रायन' के लिए बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने इसमें अभिनय किया था। इसके साथ उन्होंने एक्टिंग भी की थी। यह सम्मान एक निर्देशक के तौर पर उन्हें मिला पहला नेशनल अवॉर्ड है।
डी56, धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
2024 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने परिवार की रक्षा करने की कोशिश करते हुए अपराध और बदले की दुनिया में फंस जाता है।
इसमें उनके साथ ममिता बैजू थीं। इसके निर्देशक विग्नेश राजा थे।
यह 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रूरल क्राइम थ्रिलर है।
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर सकी थी।
एक्टर अगली बार फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' में नजर आएंगे।
इसे नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर राजकुमार पेरियासामी डायरेक्ट कर रहे हैं।
#WATCH | Sivaganga, Tamil Nadu: Actor Dhanush attends the pooja ceremony for his upcoming film at the Maranadu Karuppanasamy Temple in Maranadu village, near Ilayangudi in Sivaganga district.
The upcoming film stars Dhanush in the lead role and is directed by Tamilarasan… pic.twitter.com/t50Lfi3QG2