फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द पैराडाइज: क्या सोचकर फिल्म चुनते हैं नानी? एक्टर ने किया खुलासा; एक्शन फिल्मों पर कही ये बात

Fri, 25 Sep 2026 09:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nani: साउथ एक्टर नानी इन दिनों फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नजर आ रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर अपनी फिल्में चुनने पर खुलकर बात करते दिख रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
द पैराडाइज - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नानी लंबे समय से अपनी फैमिली-फ्रेंडली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, साल 2020 में आई फिल्म ‘वी’ में उन्होंने सीरियल किलर का किरदार निभाकर अपनी इमेज से अलग तरह का रोल किया। इसके बाद से वह एक्शन और अलग तरह की फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। अपनी हालिया फिल्म ‘द पैराडाइज’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे की वजह से उनके फिल्में चुनने के तरीके पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन


बेटे अर्जुन को ध्यान में रखकर फिल्में चुनते हैं नानी
नानी ने टिकटिंग ऐप डिस्ट्रिक्ट के साथ ‘द पैराडाइज’ के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका बेटा बड़ा होकर जब उनकी फिल्में देखेगा, तो वह नहीं चाहते कि उन्हें कोई ऐसा सीन देखकर असहज महसूस हो।

नानी ने कहा, 'अब जब यह लड़का बड़ा होकर 15 साल का होगा और इसे देखेगा, तो क्या मुझे चैनल बदलना पड़ेगा? क्या मुझे इसे देखकर शर्मिंदा होना पड़ेगा?' 
विज्ञापन


उन्होंने माना कि बेटे के होने से उनकी फिल्में चुनने के फैसले पर असर पड़ा है। अभिनेता ने कहा, 'इसने मेरी फिल्मों की पसंद को बहुत अच्छे तरीके से प्रभावित किया है।'
 

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
‘द पैराडाइज’ नहीं देख पाएगा बेटा
नानी ने यह भी बताया कि उनका बेटा अभी ‘द पैराडाइज’ नहीं देख सकता। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है, इसलिए अर्जुन को इसे देखने के लिए अभी कुछ साल इंतजार करना होगा।

चेन्नई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान नानी ने बताया कि उनका बेटा उनसे पूछ रहा था कि क्या वह ‘द पैराडाइज’ देख सकता है। इस पर उन्होंने उससे कहा कि फिल्म रिलीज होते ही वह इसे नहीं देख सकता, लेकिन जब उन्हें लगेगा कि वह इसके लिए तैयार है, तब वह फिल्म देख सकेगा।

जब नानी से पूछा गया कि ऐसी फिल्में करने से क्या वह फैमिली ऑडियंस खो रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें हर तरह की फिल्मों और जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की इंटेंसिटी, परफॉर्मेंस और जॉनर को एक खास तरीके से ही किया जा सकता है।

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी और कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ के बारे में
  • ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है।
  • इसे एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले रिलीज किया गया है।
  • फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज हुई है।
  • फिल्म में नानी, राघव जुयाल के अलावा मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे और संपत राज अहम भूमिकाओं में हैं।
  • ‘द पैराडाइज’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 

ये भी पढ़ें- द पैराडाइज: फिल्म की आलोचना पर नानी का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘ट्रोल्स देखकर मजा आया, कमियां भी सीखीं’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें