नागार्जुन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
नागार्जुन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'हम चाहते हैं कि आप स्वस्थ और समृद्ध रहें। भारत को आपकी जरूरत है।' उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी ने अपने निजी जीवन और इच्छाओं का त्याग कर देश को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा। नागार्जुन ने एक्स पर इस शानदार वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'श्री @narendramodi जी के 75वें जन्मदिन पर मैं 2014 की अपनी पहली मुलाकात को याद कर रहा हूं। वह प्रेरणा और दयालुता का पल था। उनके अच्छे स्वास्थ्य और नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं। #MYMODISTORY #ModiAt75 #HappyBirthdayModiji"।
नागार्जुन ने पीएम मोदी से अपनी पहली मुलाकात को किया याद
नागार्जुन ने वीडियो में कहा, 'मैं पहली बार 2014 में गांधीनगर में मोदी जी से मिला। मैं उनकी कार्यशैली और गुजरात के लिए उनके काम का प्रशंसक था। जब मुझे उनसे मिलने का मौका मिला, मैं तुरंत तैयार हो गया। मुलाकात में उन्होंने मेरे परिवार के दोस्तों का जिक्र किया और मेरे बारे में अच्छी बातें बताईं। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों ने मेरे साथ तस्वीर खींचने की इच्छा जताई थी, और मैंने तुरंत उनकी बात मान ली।'
यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: 'मैंने खुद को कभी खूबसूरत नहीं पाया', जीनत अमान ने बताए खूबसूरती के मायने
नागार्जुन को पीएम मोदी की सलाह
नागार्जुन ने आगे कहा, 'मोदी जी ने मुझसे कहा कि हमेशा विनम्र रहना चाहिए। विनम्रता और दूसरों के प्रति सहानुभूति बहुत जरूरी है। यह बात मुझे हमेशा याद रहती है।' नागार्जुन ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में उनके पिता अखिनेनी नागेश्वर राव का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता जैसे दिग्गजों की वजह से भारतीय सिनेमा आज इस मुकाम पर है।
यह भी पढ़ें: Madhur Bhandarkar: 45 किलो का भारी-भरकम स्टीडीकैम पहने नजर आए मधुर भंडारकर, 'द वाइव्स' को लेकर किया पोस्ट