इवेंट में धनुष ने अपने स्ट्रगल को बयां किया
ऑडियो लॉन्च इवेंट पर अपने स्ट्रगल के बारे में भी धनुष ने बताया। वह कहते हैं, ‘बचपन में मुझे इडली खाने का मन करता था लेकिन मैं उन्हें खरीद नहीं सकता था। इसलिए मैंने और मेरी बहन ने आस-पड़ोस से फूल इकट्ठा करके बेचना शुरू कर दिया। मैं और मेरी बहनें और मेरे चचेरे भाई-बहन सुबह 4 बजे उठकर दो घंटे तक यह काम करते थे। फूल बेचने पर हमें 2 रुपये मिलते थे। फिर हम पास की इडली की दुकान पर पहुंच जाते, जहां से हमें 4-5 इडली मिल जाती थीं। अपने पैसों से खाना खाने से जो संतुष्टि मिलती है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।’ इसी बात ने फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ की कहानी की इंस्पिरेशन धनुष को दी।
ये खबर भी पढ़ें: Dhanush: ‘कलाम साहब के किरदार में सटीक बैठते हैं’, बायोपिक में धनुष के चुनाव पर बोले निर्माता अभिषेक अग्रवाल
कब रिलीज होगी धनुष की फिल्म
फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ में धनुष के अलावा निथ्या मेनन, सत्यराज, अरुण विजय, शालिनी पांडे और पार्थिएपन जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।