फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागार्जुन अक्किनेनी के लिए क्यों खास है 23 मई? शेयर किया इमोशनल पोस्ट; बोले- ‘ये तारीख कभी नहीं भूल सकता’

Sat, 23 May 2026 04:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nagarjuna Akkineni: नागार्जुन अक्किनेनी ने एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आज का दिन यानी 23 मई उनके लिए कितना खास है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
नागार्जुन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के लिए 23 मई सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी बेहद भावुक याद है। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि यह दिन उनके दिल के बहुत करीब है।

इंडस्ट्री में पूरे हुए 40 साल  

विज्ञापन

नागार्जुन ने बताया कि 23 मई 1986 को उनकी पहली फिल्म विक्रम रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से उन्होंने बतौर हीरो तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था। यह दिन उनके फिल्मी सफर की शुरुआत बना और अब उन्हें इंडस्ट्री में 40 साल पूरे हो चुके हैं।

23 मई से जुड़ी है खास याद
लेकिन इस तारीख से एक और खास याद जुड़ी है। नागार्जुन ने कहा कि इसी दिन फिल्म ‘मनम’ भी रिलीज हुई थी, जो उनके पिता और दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आई थीं- अक्किनेनी नागेश्वर राव, नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी।

नागार्जुन ने फैंस का किया धन्यवाद
अपने पोस्ट में नागार्जुन ने फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उन्हें इतने वर्षों तक मिला प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी ऐसे कई यादगार 23 मई का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- वाशु भगनानी के साथ विवाद के बीच बोले रमेश तौरानी, कहा- 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर नहीं पड़ेगा असर

विज्ञापन

नागार्जुन - फोटो : एक्स
नागार्जुन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म ‘किंग100’ को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, उनके बेटे अखिल की फिल्म ‘लेनिन’ का टीजर भी इसी खास मौके पर रिलीज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें