शक्तिमान पर आधारित नहीं है फिल्म
क्लब एफएम 94.3 पर बात करते हुए निर्देशक अरुण अनिरुधन, जिन्होंने टोविनो और बेसिल की हालिया फिल्म ‘अथिराडी’ का निर्देशन किया है, ने फिल्म निर्माता-अभिनेता के साथ शक्तिमान पर काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘पॉलसन (स्कारिया) और मैं बेसिल की अगली फिल्म की पटकथा लिख रहे थे।
दुर्भाग्य से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। शक्तिमान एक बहुत बड़ी फिल्म बनने वाली थी। मुझे नहीं पता कि यह बनेगी या नहीं, मामला काफी पेचीदा है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वे जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है वह शक्तिमान है? इस पर निर्देशक ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि नहीं, इसका शक्तिमान से कोई संबंध नहीं है। यह कुछ अलग है। फिल्म से जुड़े सभी अपडेट जल्द ही साझा किए जाएंगे।
बेसिल जोसेफ ने अल्लू अर्जुन के साथ ‘शक्तिमान’ बनाने पर कही थी ये बात
हाल ही में जब सिनेउलगाम से बातचीत के दौरान बेसिल जोसेफ से अर्जुन के साथ उनकी और अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने टालमटोल भरा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘जो होगा देखा जाएगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या यह शक्तिमान है, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा नहीं कहा।
हालांकि, उन्होंने फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी देने से साफ इनकार करते हुए कहा था कि फिलहाल इस बारे में बात नहीं कर सकते क्योंकि यह एक प्रक्रिया है जो अनिश्चितता से भरी है। सही समय आने पर वे इस बारे में बात करेंगे।
शक्तिमान के रोल में मशहूर हुए मुकेश खन्ना
- फोटो : एक्स (ट्विटर)