फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagarjuna: नागार्जुन के बाद दिव्यांग प्रशंसक से मिले उनके बॉडीगार्ड, धक्का देने पर मांगी माफी, मिलाया हाथ

Wed, 26 Jun 2024 07:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग प्रशंसक से हाथ मिलाया और उसे गले भी लगाया। वीडियो में एक व्यक्ति को कहते हुए सुना जा रहे है, 'कोई बात नहीं हो जाता है', जिस पर अभिनेता के बॉडीगार्ड ने हामी भरी।
विज्ञापन
नागार्जुन के बॉडीगार्ड और दिव्यांग प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन तमिल अभिनेता धनुष के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। जब एक दिव्यांग प्रशंसक नागार्जुन के पास जाने की कोशिश कर रहा था, तो अभिनेता के बॉडीगार्ड ने उसे धक्का दे दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अभिनेता और उनके बॉडीगार्ड की जमकर आलोचना की थी। अब हाल ही में, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग प्रशंसक से माफी मांगी है।
विज्ञापन


नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने फैन से मांगी माफी
नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने जिस दिव्यांग प्रशंसक को धक्का मारा था, अभिनेता आज उससे मिलते नजर आए हैं। इसमें वे प्रशंसक को गले लगाते दिख रहे थे। साथ ही कहते दिख रहे थे, 'आपकी गलती नहीं थी'। अब अभिनेता के बाद उनके बॉडीगार्ड ने भी दिव्यांग फैन से माफी मांगी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गले लगाकर जीता दिल
अभिनेता के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग प्रशंसक से हाथ मिलाया और उसे गले भी लगाया। वीडियो में एक व्यक्ति को कहते हुए सुना जा रहे है, कोई बात नहीं हो जाता है, जिस पर अभिनेता के बॉडीगार्ड ने हामी भरी। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। लोगों ने कहा कि अभिनेता ने गलती स्वीकार की और बॉडीगार्ड ने माफी भी मांगी है। हर कलाकार को अपनी गलती पर ऐसा ही करना चाहिए।
विज्ञापन


फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया
आज बुधवार को नागार्जुन ने अपने उस दिव्यांग प्रशंसक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने फैन को गले लगाया। इसके बाद अभिनेता के बॉडीगार्ड ने भी फैन से माफी मांग कर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान फैन की खुशी भी देखने लायक थी। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गलती की माफी मांगना भी बड़ी बात होती है।'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यही है सोशल मीडिया की ताकत'। एक यूजर ने लिखा, 'नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। '
विज्ञापन

 

Matthew Perry: 'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी के मौत मामले ने लिया नया मोड़, कई लोगों पर लगेंगे आरोप?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें