फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Vamsi: 'मैड स्क्वायर' की आलोचना पर भड़के नागा वामसी, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खोया आपा

Tue, 01 Apr 2025 08:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mad Square Press Confrence: नागा वामसी हाल ही में अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह उनकी फिल्म 'मैड स्क्वायर' की आलोचना करने वालों पर जमकर बरस पड़े।
विज्ञापन
नागा वामसी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मैड स्क्वायर' के प्रोड्यूसर नागा वामसी उनकी फिल्म की आलोचना करने वालों पर भड़क उठे। उन्होंने फिल्म को नकारात्मक रिव्यू और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर सवाल उठने से नाराजगी जाहिर करते हुए खुली चुनौती दे डाली। 

विज्ञापन

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश के फैंस हुए शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से नाराज, पक्षपात करने का लगाया आरोप

आलोचना पर भड़के नागा वामसी
उन्होंने कहा, “अगर आपको मेरी फिल्में पसंद नहीं तो इन्हें बैन कर दो।” वामसी ने हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें वह अपनी नई फिल्म 'मैड स्क्वायर' के बारे में बात करने आए थे। ये फिल्म 2023 की हिट फिल्म मैड का सीक्वल है। प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान वह आलोचकों पर भड़क गए।
L2 Empuraan: विवाद के बाद फिर से सेंसर की गई 'एल 2 एम्पुरान', जानिए कितने सीन पर चली कैंची

नागा वामसी ने क्या कहा?
नागा वामसी ने उन लोगों पर पलटवार किया, जिन्होंने कहा था कि 'मैड स्क्वायर' सिर्फ इसलिए चल रही है क्योंकि 'रोबिनहुड' को दर्शक पसंद नहीं कर रहे। इस पर वामसी ने तंज कसते हुए कहा, “क्या दर्शक नहीं जानते कि उन्हें क्या अच्छा लगता है? या आप रिव्यू करने वाले ही सब कुछ तय करेंगे?” उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आपसी सम्मान की बात की और कहा, “आपके वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल हमारे कंटेंट और इंटरव्यू से चलते हैं। हम विज्ञापन भी देते हैं। सिनेमा को खत्म करने की कोशिश मत करें, क्योंकि आप इसी इंडस्ट्री की वजह से हैं।”

दे डाली चुनौती
जब उनसे कहा गया कि सितारे और टेक्नीशियन इंटरव्यू सिर्फ अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए देते हैं तो वामसी ने गुस्से में जवाब दिया, “हिम्मत है तो मुझे बैन करो। मेरी फिल्मों के रिव्यू मत करो, विज्ञापन मत लो। फिर देखते हैं क्या होता है। मैं अपनी फिल्में प्रमोट करने का तरीका ढूंढ लूंगा, वो मेरा सिरदर्द है। लेकिन आपका क्या होगा? आपका वजूद इंडस्ट्री की वजह से ही है।”

दर्शकों के लिए कही ये बात
वामसी ने दर्शकों को भी सलाह दी कि वे रिव्यू पर ज्यादा भरोसा न करें। उन्होंने कहा, “रिव्यू बस एक शख्स की राय है। ये कोई चुनाव का नतीजा नहीं कि बहुमत की बात मानी जाए। अगर कोई घर पर पत्नी से झगड़ा करके फिल्म को बुरा रिव्यू दे दे तो इसमें हैरानी की बात नहीं है। लकी भास्कर सबको पसंद आई, लेकिन रिव्यूअर ने तारीफ नहीं की।” 

'मैड स्क्वायर' की इतनी करोड़ की कमाई का दावा
वामसी ने दावा किया कि 28 मार्च को रिलीज हुई 'मैड स्क्वायर' ने दुनियाभर में अब तक 69.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उन्होंने मीडिया को चुनौती दी कि वे उनके आंकड़ों को गलत साबित करके दिखाएं। 
विज्ञापन

ये फिल्में भी हैं चर्चा में
'मैड स्क्वायर' में नार्ने नितिन, संगीत शोभन, राम नितिन और प्रियंका जावलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को कल्याण शंकर ने निर्देशित किया है। इसे नागा वामसी की कंपनी सितारा एंटरटेनमेंट्स ने प्रोड्यूस किया है। ये प्रोडक्शन हाउस आगे भी बड़े प्रोजेक्ट्स ला रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा की किंगडम (गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में) और सूर्या-पूजा हेगड़े की रेट्रो शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें