फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार मोहनलाल की मां का हुआ निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित

Tue, 30 Dec 2025 04:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohanlal Mother Death: मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर है, क्योंकि सुपरस्टार मोहनलाल की मां का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। जानिए किस समस्या का कर रही थीं सामना…
विज्ञापन
मोहनलाल और उनकी मां संथाकुमारी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सुपरस्टार और दादासाहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता मोहनलाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहनलाल की मां संथाकुमारी का आज यानी 30 दिसंबर को केरल के कोच्चि में निधन हो गया। वो 90 साल की थीं। संथाकुमारी का निधन अभिनेता के एलामाक्कारा स्थित आवास पर हुआ। वह कुछ समय से न्यूरोलॉजिकल संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने की। यहीं उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

लंबे समय से बीमार थीं मोहनलाल की मां
डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बावजूद उम्र और बीमारी के आगे शरीर ने साथ छोड़ दिया। मोहनलाल ने अपने सार्वजनिक जीवन में कई बार अपनी मां का जिक्र बेहद सम्मान और स्नेह के साथ किया है। वह उन्हें अपने जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा मानते थे। चाहे करियर के शुरुआती संघर्ष हों या अपार सफलता के दिन, संथाकुमारी हर मोड़ पर बेटे के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। अभिनेता अक्सर मंचों से यह स्वीकार करते रहे कि जो संस्कार और संतुलन उन्हें जीवन में मिला, उसकी जड़ें उनकी मां की सीख में हैं।
विज्ञापन

मोहनलाल और उनकी मां संथाकुमारी - फोटो : एक्स
मां के बेहद करीब थे मोहनलाल
कोरोना महामारी के दौरान जब देश लॉकडाउन से गुजर रहा था, तब मोहनलाल ने अपने जीवन के सबसे भावुक अनुभवों में से एक साझा किया था। काम से अचानक मिली फुरसत में वह अपनी मां से दूर थे। वीडियो कॉल के जरिए रोज बातचीत करना ही उनके लिए एकमात्र सहारा था। उस समय उन्होंने यह भी महसूस किया था कि मां की मौजूदगी जीवन में कितनी जरूरी होती है, चाहे इंसान कितनी भी ऊंचाई पर क्यों न पहुंच जाए। अपने पिता की बीमारी के दिनों को याद करते हुए मोहनलाल ने कई बार बताया कि किस तरह संथाकुमारी ने धैर्य और करुणा के साथ उनका साथ निभाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें