करण जौहर के साथ कर रहे प्लान
इसके बाद उन्होंने साफ किया 'मजाक से हटकर कहूं तो हम कुछ दिलचस्प प्लान कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस कई नई चीजों पर काम कर रहा है और करण सर बहुत अच्छे इंसान हैं। वह बेहद प्यारे हैं।' इस बयान से उन्होंने बिना ज्यादा खुलासा किए धर्मा प्रोडक्शंस के साथ भविष्य में काम करने के संकेत दे दिए।
तेजा सज्जा का काम
तेजा की हालिया फिल्म 'मिराय' सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सम्राट अशोक के दौर की पृष्ठभूमि पर बनी यह तेलुगु सुपरहीरो फिल्म पौराणिक कथाओं, फैंटेसी और एक्शन का मिश्रण है। फिल्म में मनोज मांचू और श्रिया सरन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी हैं।