रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने कर रही हैं। ऐसे में रश्मिका अपने लुक्स और बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में आ जाती हैं। वहीं, हाल ही में रश्मिका ने बॉलीवुड और साउथ के गानों को लेकर ऐसे बयान दे दिया, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर रश्मिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
बता दें कि इसी साल रश्मिका मंदाना ने 'गुडबॉय' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ नजर आई थीं। लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी हैं। वहीं अब 'मिशन मजनू' ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है।
Tunisha Sharma: तुनिशा की मां से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, शीजान को कड़ी सजा दिलाने का दिया आश्वासन