वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट्स
चिरंजीवी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'यकीन नहीं हो रहा है कि आप 70 के हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप हमेशा सबकी प्रेरणा रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'तुम्हारा नाम ही अनुशासन और कड़ी मेहनत है! तुम हमेशा एक प्रेरणा हो।'
आखिरी बार किस फिल्म में नजर आए थे चिरंजीवी?
चिरंजीवी को आखिरी बार फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' में देखा गया था। इसे अनिल रविपुडी ने लिखा और डायरेक्ट किया था। जनवरी 2026 में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।