फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने किया रिस्टोरेशन
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस फिल्म के 4K रिस्टोरेशन में अहम भूमिका निभाई है। संस्था ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। फाउंडेशन ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग फुल हाउस रही और दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया। स्क्रीनिंग के दौरान शिवेंद्र सिंह डुंगरपुर, जॉय मैथ्यू और बीना पॉल ने फिल्म और उसके निर्माण से जुड़ी यादें शेयर कीं।
40 साल बाद भी बरकरार है फिल्म का जादू
'अम्मा अरियान' साल 1986 में बनी थी। खास बात यह है कि रिलीज के समय यह फिल्म कमर्शियल तौर पर ज्यादा नहीं चल पाई थी, लेकिन समय के साथ इसे भारतीय सिनेमा की सबसे अहम फिल्मों में गिना जाने लगा।
ये भी पढ़ें- ‘जन्नत’ का था जबरदस्त क्रेज, जब इमरान और सोनल को बाथरूम में छिपना पड़ा था; एक्टर ने बताया चौंकाने वाला किस्सा
अब करीब चार दशक बाद इस फिल्म को कान्स में जो सम्मान मिला है, उसने भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बना दिया है। फाउंडेशन के मुताबिक, इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी जाने वाली यह इकलौती भारतीय फीचर फिल्म है।