Meenakshi Chaudhary: तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि इस फिल्म की रिलीज के बाद वह डिप्रेशन में क्यों चली गई थीं।
साल 2024 में मीनाक्षी चौधरी ने छह फिल्मों में काम किया था। नए साल पर वह अब संक्रांतिकी वस्थुन्नम नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता वेंकटेश के साथ नजर आएंगी। इसका निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है।