फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: फिर कानूनी मुसीबत में फंसी नयनतारा, कॉपीराइट मसले पर 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने भेजा नोटिस

Mon, 06 Jan 2025 11:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara: नयनतारा की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' डॉक्यूमेंट्री में बिना अनुमति कंटेंट के इस्तेमाल को लेकर फिल्म 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेडी सुपरस्टार नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' जब से रिलीज हुई है, अभिनेत्री कानूनी मुसीबत में घिरी हैं। यह डॉक्यूमेंट्री बीते वर्ष नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके बाद अभिनेता धनुष ने नयतनतारा को कानूनी नोटिस भेजा। दरअसल, डॉक्यूमेंट्री में धनुष के प्रोडक्शन की फिल्म 'नानम राउडी धान' के कुछ सेकेंड के बीटीएस फुटेज शामिल किए गए। धनुष ने बिना अनुमति फिल्म का कंटेंट इस्तेमाल करने को लेकर अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग की। नयनतारा ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर इस पर प्रतिक्रिया दी थी। अब डॉक्यूमेंट्री पर एक नया विवाद सामने आया है।

विज्ञापन

'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने की पांच करोड़ रूपये की मांग
धनुष ने नयनतारा उनके पति व निर्देशक विग्नेश शिवन और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुकदमा किया था। अब नयनतारा की सुपरहिट फिल्म 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने भी अभिनेत्री व नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा है। आरोप है कि नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में 'चंद्रमुखी' की क्लिप का इस्तेमाल किया गया है। निर्माताओं ने नयनतारा और नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजकर फिल्म के कंटेंट के बगैर अनुमित इस्तेमाल के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा पर क्यों भड़क गईं चाहत पांडे? बिग बॉस हाउस में करने लगीं तोड़-फोड़

नयनतारा की प्रतिक्रिया का इंतजार
अपनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज के बाद नयनतारा के सामने लगातार कानूनी चुनौतियां आ रही हैं। धनुष के कानूनी नोटिस भेजने के बाद नयनतारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि धनुष ने कथित कॉपीराइट उल्लंघन के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की। अब चंद्रमुखी के मेकर्स ने जब नोटिस भेजा है तो अभिनेत्री के फैंस और इंडस्ट्री को इंतजार है कि इस मसले पर नयनतारा कब चुप्पी तोड़ती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:
Hansika Motwani: हंसिका की भाभी ने सास-पति-अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में की FIR दर्ज? घरेलू हिंसा का मामला

साउथ से बॉलीवुड तक नयनतारा का जलवा
नयनतारा साउथ की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और छा गईं। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो यह 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। नयनतारा के निजी जीवन की बात करें तो साल 2022 में उन्होंने विग्नेश शिवन से शादी रचाई। कपल के जुड़वा बच्चे- यूइर और उलगम हैं।
विज्ञापन

प्रोडक्शन ने दिया स्पष्टीकरण
हालांकि, अब कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है कि उन्होंने पैसे की डिमांड नहीं की है। फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने शिवाजी प्रोडक्शंस द्वारा नयनतारा को जारी किए गए एनओसी को साझा किया, जिसमें साफ-साफ लिखा गया है कि नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए एनओसी हासिल किए है। सर्टिफिकेट में यह दावा किया गया है, शिवाजी प्रोडक्शंस को नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' में फुटेज के उपयोग पर कोई आपत्ति नहीं है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें