फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manchu Family Dispute: मोहन बाबू के घर के बाहर धरने पर बैठे मांचू मनोज, भाई विष्णु पर लगाया कार चुराने का आरोप

Wed, 09 Apr 2025 12:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manchu Family Dispute: अभिनेता मांचू मनोज ने मंगलवार को पिता मोहन बाबू के घर के बाहर धरना दिया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने भाई विष्णु मांचू पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
मोहन बाबू-मांचू मनोज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांचू परिवार में चल रहा ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है, यह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब हाल ही में अभिनेता मांचू मनोज ने हैदराबाद में अपने पिता और दिग्गज अभिनेता मोहन बाबू के घर के बाहर धरना देने का फैसला किया है। मंगलवार को मनोज को मोहन बाबू के जलपल्ली स्थित घर में घुसने से मना कर दिया गया और तभी उन्होंने गेट के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।

विज्ञापन

 

मनोज की धरना देते हुए कई वीडियो वायरल
मोहन बाबू के घर के बाहर मनोज के धरने की कई तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो चुके हैं। खबर है कि मनोज ने मंगलवार को अपने पिता के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली और यह बात उन्हें पसंद नहीं आई। घर के गेट के बाहर उसके धरने ने सबका ध्यान खींचा और जल्द ही स्थानीय मीडिया मौके पर जमा हो गई।
Kunal Kamra: बिग बॉस से मिले ऑफर को कुणाल कामरा ने ठुकराया? बोलें- मैं मेंटल हॉस्पिटल जाना पसंद करूंगा

मनोज को नहीं हटा सकी पुलिस
बुधवार सुबह मोहन बाबू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मनोज को मौके से हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को मनोज ने पुलिस से संपर्क कर अपने भाई विष्णु मांचू पर उनके घर में तोड़फोड़ करने और उनकी कार चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वे 1 अप्रैल को अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए जयपुर में थे और उसी समय विष्णु ने 150 लोगों के साथ जलपल्ली में उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने विष्णु पर उनकी कारों को टो करवाकर सड़क पर छोड़ने का भी आरोप लगाया।
Vishwambhara: परिताला की ऊंची हनुमान मूर्ति पर लॉन्च होगी चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' की पहली झलक, नोट करें तारीख
विज्ञापन

विष्णु मांचू - फोटो : एक्स
मनोज का विष्णु पर आरोप
मनोज ने बताया, 'उन्होंने एक कार चुराई और उसे विष्णु के घर पर पार्क कर दिया। उन्होंने मेरे सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। जब मैंने नरसिंगी पुलिस को अपनी गुम हुई कार के बारे में बताया तो वह विष्णु के घर पर मिली।' मनोज मांचू का मोहन बाबू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपत्ति विवाद के चलते कई महीनों से झगड़ा चल रहा है। 2023 में विष्णु मांचू और मनोज के बीच कथित तौर पर कहासुनी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दिसंबर 2024 में मोहन बाबू ने मनोज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उन्हें अपने बेटे से खतरा महसूस हो रहा है और उन्हें अपनी जान का खतरा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें