फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Shaurya: गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने वाले को नागा शौर्या ने जमकर लगाई फटकार, लोग बोले- हमारा असली हीरो

Wed, 01 Mar 2023 05:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के हीरो नागा शौर्य कुछ ऐसा करते ही रहते हैं जिससे वो अक्सर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोग उनके दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपने हीरो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
नागा शौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के हीरो नागा शौर्य कुछ ऐसा करते ही रहते हैं जिससे वो अक्सर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोग उनके दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपने हीरो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल सोशल मीडिया पर नागा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लड़की को उसके अब्यूसिव बॉयफ्रेंड से बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। नागा उस लड़के को सरेआम बीच सड़क पर जमकर फटकार लगते  हैं और लड़की से माफी मांगने के लिए कहते हैं। आसपास जमा हुए लोग भी लड़के से माफी मांगने के लिए कहने लगते हैं। इसी बीच अभिनेता कहते हैं, 'तुमने उसे सड़क पर थप्पड़ क्यों मारा? वह तुम्हारी लवर है तो इसका मतलब ये नहीं है कि तुम उसके साथ बदतमीजी करोगे, अभी उससे माफी मांगो'।

 
विज्ञापन

फैंस को पसंद आया नागा शौर्य का अंदाज
नागा शौर्य का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लड़की के प्रति इतनी संवेदनशीलता और उसके पक्ष में स्टैंड लेने के कारण लोग सोशल मीडिया पर उनको रियल हीरो बुला रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किसी को हक नहीं कि वह अपनी प्रेमिका या गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह की बदतमीजी करें। कुछ लोग लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं शौर्य के फैंस का कहना है कि आज उनके मन में उनके अभिनेता के लिए इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई है।


यह भी पढ़ें: जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी, रिभु दासगुप्ता की 'सेक्शन 84' के लिए मिलाया हाथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें