फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dileep Shankar Dies: होटल के कमरे में मृत पाए गए मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Dec 2024 04:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर को होटल के कमरे में मृत पाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दिलीप रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। रिपोर्टों के अनुसार, 'चप्पा कुरिशु' और 'नॉर्थ 24 काथम' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता ने अपने निधन से दो दिन पहले होटल में चेक इन किया था।

फर्श पर मृत पाए गए दिलीप शंकर 

कथित तौर पर कमरे से दुर्गंध आने के बाद होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। अभिनेता को होटल के कमरे के फर्श पर पड़ा पाया गया, जिससे उनकी अचानक मौत की तत्काल जांच की गई। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि शंकर की मौत में किसी साजिश का कोई संकेत नहीं है।

विज्ञापन


Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का है जन्मदिन, खुशी-अनील ने भी किया विश, शेयर की मां मोना की तस्वीर

आखिरी बार 'पंचाग्नि' में नजर आए दिलीप शंकर 

शंकर के असामयिक निधन ने मलयालम मनोरंजन इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अभिनेता को आखिरी बार सीरियल 'पंचाग्नि' में चंद्रसेनन की भूमिका में देखा गया था और हाल ही में उन्हें 'अम्मायारियाथे' में अपने किरदार पीटर के लिए प्रशंसा मिली थी। उनकी 'पंचाग्नि' को-स्टार सीमा जी नायर ने अपना दुख व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने नोट में लिखा, 'आपने मुझे पांच दिन पहले फोन किया था, लेकिन मैं तब आपसे ठीक से बात नहीं कर पाई थी।'

Pushpa 2 Stampade Case: 'कानून अपना करेगा...', भगदड़ मामले में तेलंगाना के डीजीपी ने कही ये बात

कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'पंचाग्नि' के निर्देशक ने कहा कि शंकर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इस बीमारी का विवरण अभी भी अज्ञात है। पुलिस ने अभिनेता के आकस्मिक निधन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा अभी तक मौत के कारण का पता नहीं लगाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें