फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालविका मोहनन ने ग्रीस से शेयर की शानदार तस्वीरें, 'द राजा साब' पोस्टर की जैकेट पहने नजर आईं एक्ट्रेस

Tue, 14 Oct 2025 06:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malavika Mohanan The Raja Saab: साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर ग्रीस से अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में मालविका 'द राजा साब' पोस्टर वाली ड्रेस पहने नजर आईं।
विज्ञापन
मालविका मोहनन - फोटो : इंस्टाग्राम@malavikamohanan_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक मारुति की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेत्री मालविका मोहनन ने ग्रीस से अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वे फिल्म 'द राजा साब' के पोस्टर वाली ड्रेस पहने दिख रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मालविका का पोस्ट
एक दिन पहले निर्देशक मारुति ने भी यही ड्रेस पहने फोटो पोस्ट की थी। मालविका ने पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, 'लाइट्स, कैमरा, ग्रीस! #द राजा साब।'

मारुति का हालिया पोस्ट
फिल्म 'द राजा साब' के निर्देशनक मारुति ने सोमवार को ग्रीस के सेट से फोटो शेयर की और लिखा, 'ग्रीस में राजा साब।' 'द राजा साब' फिल्म की टीम ग्रीस में आखिरी दो गानों की शूटिंग कर रही है। बातचीत के सारे हिस्से और डबिंग शुरू हो चुकी है। पहले फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने दिया है।

विज्ञापन

'द राजा साब' के बारे में
'द राजा साब' में साउथ एक्टर प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक तेलुगु भाषा की रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, ब्रह्मानंदम और मालविका मोहनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: 'हम सबका रास्ता रोशन करने के लिए धन्यवाद…', 'सैयारा' फेम निर्देशक मोहित सूरी ने अनीत को दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें