फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waves 2025: लाइका ग्रुप और महावीर जैन फिल्म्स ने वेव्स में किया बड़ा एलान, वैश्विक स्तर की बनाएंगे नौ फिल्में

Fri, 02 May 2025 12:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lyca Group-Mahaveer Jain Films: लाइका ग्रुप (यूके-यूरोप) और महावीर फिल्म्स ने 'वेव्स' समिट में एक बड़ा एलान किया है। दोनों मिलकर वैश्विक स्तर की नौ फिल्मों का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
वेव्स समिट 2025 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वेव्स 2025' के विजन से प्रेरित होकर लाइका ग्रुप (यूके-यूरोप) और महावीर जैन फिल्म्स ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों ने मिलकर अगले दो-तीन साल में नौ ऐसी फिल्में बनाने का ऐलान किया है जो भारत की समृद्ध संस्कृति और कहानियों को दुनिया तक पहुंचाएंगी। यह साझेदारी 'वेव्स' समिट की पहल का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण का केंद्र बनाना है।

विज्ञापन

Ramayana Teaser: Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक, रणबीर-साई को राम-सीता के रूप में कब देख सकेंगे

लाइका और महावीर जैन फिल्म्स की साझेदारी
लाइका प्रोडक्शंस को रजनीकांत की 'रोबोट 2.0' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन' फ्रेंचाइजी के लिए जाना जाता है। अब यह प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर नई कहानियां गढ़ेगा। महावीर जैन फिल्म्स ने 'ऊंचाई' जैसी फिल्म के साथ अपनी पहचान बनाई है। यह अब कार्तिक आर्यन की 'नागजिला', विक्रांत मैसी अभिनीत श्री श्री रविशंकर की बायोपिक, इम्तियाज अली के साथ दोस्ती पर आधारित फिल्म और ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बायोपिक जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।
Waves Summit 2025: आमिर से लेकर ऐश्वर्या तक करेंगे चर्चा, जानिए अगले तीन दिन वेव्स समिट में क्या होगा?

'वेव्स' समिट में जताई प्रतिबद्धता
'वेव्स' समिट में लाइका ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अल्लिराजा सुबास्करन और महावीर जैन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

वेव्स समिट 2025 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पीएम मोदी की जमकर तारीफ की
डॉ सुबास्करन और महावीर जैन ने संयुक्त बयान में कहा, “भारत को एक दूरदर्शी, ऊर्जावान और संवेदनशील प्रधानमंत्री मिलना सौभाग्य की बात है। यह भारत की समृद्ध संस्कृति, दर्शन और ज्ञान को सिनेमाई उत्कृष्टता के साथ दुनिया तक ले जाने का सही समय है। हमारी फिल्में प्यार, करुणा और एकता का संदेश फैलाएंगी।” उन्होंने कहा कि ये नौ फिल्में पीएम पीएम के प्रति उनकी कृतज्ञता का एक छोटा-सा प्रयास हैं। पीएम मोदी भारत और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें