फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Success Meet: दलपति विजय की 'लियो' सक्सेस पार्टी में लगा फैन्स का हुजूम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Sun, 05 Nov 2023 10:16 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी फिल्म 'लियो' को लेकर खबरों की सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों अभिनेता की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें विजय से लेकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। पार्टी से कुछ झलकियां लियो स्टार ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने 1 नवंबर को इस सक्सेस मीट का नेहरू इंडूर स्टेडियम आयोजन किया था, जिसमें करीब 7000 लोग शामिल हुए थे। इस दौरान फैंस की बीच विजय थेलापति के लिए दीवानगी देखने को मिली। इस सक्सेस मीट से अब कुछ अनदेखी तस्वीरें एक्टर ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसके साथ विजय ने कैप्शन में लिखा है- 'हैशटैग लियो सक्सेस मीट'।
विज्ञापन

3 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
'लियो' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे क्रिटिक्स और फैंस दोनों का सपोर्ट और पॉजिटिव रिस्पांस मिला। बता दें कि, इस सक्सेस मिट में 7000 फैन्स शामिल हुए थे। एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में विजय अपने फैंस की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। अगली फोटो में एक्टर त्रिषा कृष्णा के साथ सक्सेस मीट को एंजॉय करते दिख रहे हैं। अगली फोटो में वे पूरी टीम के साथ बैठे हुए हैं, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर गौतम वासुदेव मेनन भी हैं।

यह भी पढ़ें: 'उनके दिल में आज भी चाय...', जानें क्यों उड़ी सामंथा-नागा चैतन्य के पैच-अप की अफवाह

4 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इन फोटोज में विजय अपने फैंस के बीच एक स्पीच देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर एकदम सिंपल कॉटन की ब्राउन शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। इन फोटोज पर फैंस भी अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म की बात करे तो इसे तमिल के अलावा, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में डब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लियो-जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की पटकथा रत्ना कुमार, धीरज वैद्य और लोकेश कनगराज द्वारा सह-लिखी गई थी। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया, जबकि मनोज परमहंस ने सिनेमैटोग्राफी का ध्यान रखा है। वहीं, फिलोमिन राज ने संपादन किया है।

यह भी पढ़ें: '12वीं फेल' की कमाई में आया उछाल, डूबी 'यूटी 69'- 'आंख मिचोली' और 'थ्री ऑफ अस' की नैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें